दो दिनों में मिली दो बड़ी कामयाबी

Published at :11 Dec 2015 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
दो दिनों में मिली दो बड़ी कामयाबी

दो दिनों में मिली दो बड़ी कामयाबी नोट. फोटो नंबर 11 सीएचपी 19 है. कैप्सन होगा- पुलिस द्वारा बरामद किये गये लूट तथा चोरी के चार बाइक संवाददाता, छपरा (सारण)दो दिनों के अंदर पुलिस को मिली महत्वपूर्ण कामयाबी ने अपराधियों के हौसले को पस्त कर दिया है और पुलिस लगातार कामयाबी की ओर बढ़ रही […]

विज्ञापन

दो दिनों में मिली दो बड़ी कामयाबी नोट. फोटो नंबर 11 सीएचपी 19 है. कैप्सन होगा- पुलिस द्वारा बरामद किये गये लूट तथा चोरी के चार बाइक संवाददाता, छपरा (सारण)दो दिनों के अंदर पुलिस को मिली महत्वपूर्ण कामयाबी ने अपराधियों के हौसले को पस्त कर दिया है और पुलिस लगातार कामयाबी की ओर बढ़ रही है. उम्मीद की जा रही है कि सोनपुर में एक सप्ताह पहले पेट्रोल पंप पर हुई लूट तथा रेल कर्मी तथा डकैती के मामले में भी जल्द ही बड़ा खुलासा हो सकता है. एक दर्जन मामलों में वांछित था कुख्यात लालबाबू कैश वैन तथा बैंक लूट की योजना बनाने में संलिप्त कुख्यात अपराधी लालबाबू मियां एक दर्जन मामलों में पहले से वांछित है. जिसे विधानसभा चुनाव के दौरान पुलिस ने सीसीए लगाया था. दरियापुर थाना क्षेत्र के पोरई गांव में अपराधियों ने कैश वैन लूट की योजना बनायी थी. लेकिन संयोगवश पुलिस की सक्रियता के कारण कैश वैन नहीं लूट सके तो उसी दिन भारतीय स्टेट बैंक की सुतिहार शाखा लूटने पहुंच गये. पहले से सक्रिय पुलिस ने छापेमारी कर सुतिहार देवी स्थान से दो अपराधियों को गिरफ्तार किया. लेकिन तीन मोटरसाइकिल पर सवार पांच-छ: अपराधी में से अन्य भाग गये. जिन्हें लगातार छापेमारी कर 24 घंटे के अंदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. लालबाबू के खिलाफ दर्ज है यह मामला मकेर थाना कांड संख्या 120/15, तरैया थाना कांड संख्या 159/15, मशरक थाना कांड संख्या 317/15, परसा थाना कांड संख्या 32/08, 46/2009, मढ़ौरा थाना कांड संख्या 70/2011, गड़खा थाना कांड संख्या 61/2011, भेल्दी थाना कांड संख्या 30/2011, 31/2011, 43/2011, 55/2013, परसा थाना कांड संख्या 53/2014 आदि शामिल हैं. सभी मामले लूट, डकैती तथा आर्म्स एक्ट का है. इसी तरह संदीप कुमार के खिलाफ मकेर, तरैया तथा मशरक में तीन मामले दर्ज हैं, जबकि बलवंत सिंह के खिलाफ गोपालगंज जिले के महम्मदपुर व सारण जिले के मकेर, तरैया एवं मशरक थाने में मामले दर्ज हैं. लूट की छोटी से बड़ी घटनाओं को देते हैं अंजाम गिरफ्तार किये गये सभी अपराधी मुख्य रूप से लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं. जिसमें छोटी से बड़ी घटनाएं शामिल हैं. व्यापारियों, पेट्रोल पंप, बैंक आदि की राशि लूटना उनका मुख्य पेशा है. गिरोह में हाल ही में कुछ नये युवकों को भी लालबाबू मियां द्वारा शामिल किया गया है. इस गिरोह का मुख्य सरगना लालबाबू मियां तथा बैद्यनाथ सिंह है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन