ट्रक की टक्कर में साइकिल सवार की मौत

Published at :11 Dec 2015 8:52 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर में साइकिल सवार की मौत

ट्रक की टक्कर में साइकिल सवार की मौत अमनौर. अमनौर बाजार एसएच 73 पर शुक्रवार को एक अनियंत्रित ट्रक ने एक साइकिल सवार अधेड़ व्यक्ति को ठोकर मार दी, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. अमनौर हरनारायण गांव निवासी नागेंद्र साह (60 वर्ष ) अमनौर बड़ा पोखरा से स्नान कर साइकिल से अपने […]

विज्ञापन

ट्रक की टक्कर में साइकिल सवार की मौत अमनौर. अमनौर बाजार एसएच 73 पर शुक्रवार को एक अनियंत्रित ट्रक ने एक साइकिल सवार अधेड़ व्यक्ति को ठोकर मार दी, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. अमनौर हरनारायण गांव निवासी नागेंद्र साह (60 वर्ष ) अमनौर बड़ा पोखरा से स्नान कर साइकिल से अपने घर के समीप आ रहे थे कि अचानक सामने की दिशा से आ रही ट्रक ठोकर मार दिया, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. ठोकर मार फरार ट्रक को ग्रामीणों ने सोना चौक से पकड़ लिया तथा ट्रक चालक वाहन छोड़ कर भाग गया. इधर परिजनों ने नागेंद्र साह को उपचार हेतु स्थानीय पीएचसी ले गये. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो गये और ट्रक को रास्ते में खड़ा कर रोड को जाम कर दिया. इसके बाद अमनौर पुलिस मौके पर पहुंच मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिया. उसके बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया. इस घटना को लेकर मृतक के पुत्र पिंटू कुमार साह द्वारा अज्ञात ट्रक चालक पर प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन