हर पंचायत में लगाउंगा जनता दरबार : मुनेश्वर

Published at :11 Dec 2015 8:52 PM (IST)
विज्ञापन
हर पंचायत में लगाउंगा जनता दरबार : मुनेश्वर

हर पंचायत में लगाउंगा जनता दरबार : मुनेश्वर डोरीगंज (छपरा). गड़खा विधासभा क्षेत्र की हर पंचायत के गांव में जनता दरबार लगाकर करूंगा विकास. सदर प्रखंड के बलवन टोला एवं चकिया गांव में आयोजित अभिनंदन समारोह में पधारे बिहार सरकार के खनन एवं भूतत्व मंत्री मुनेश्चर चौधरी ने कहा. उन्होंने कहा कि आज मैं केवल […]

विज्ञापन

हर पंचायत में लगाउंगा जनता दरबार : मुनेश्वर डोरीगंज (छपरा). गड़खा विधासभा क्षेत्र की हर पंचायत के गांव में जनता दरबार लगाकर करूंगा विकास. सदर प्रखंड के बलवन टोला एवं चकिया गांव में आयोजित अभिनंदन समारोह में पधारे बिहार सरकार के खनन एवं भूतत्व मंत्री मुनेश्चर चौधरी ने कहा. उन्होंने कहा कि आज मैं केवल आप लोगों से मिलने आया हूं. इसके बाद गड़खा विधानसभा के सभी पंचायतों में जनता दरबार लगाकर समस्याओं का समाधान किया जायेगा. इस अवसर पर मंत्री जी को ग्रामीणों ने शॉल एवं पगड़ी देकर सम्मानित किया. मौके पर मुखिया रमेश राय, शंकर राय, सत्येंद्र सिंह, राजद के प्रखंड अध्यक्ष शंभु राय समेत जिला राजद एवं जदयू कार्यकर्ता शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन