बिजली के पोल से टकराया ट्रैक्टर

बिजली के पोल से टकराया ट्रैक्टर एकमा. एकमा नगर पंचायत के एकमा मांझी रोड में शिव मंदिर के निकट बड़ा हादसा होते-होते टल गया. एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बिजली के पोल में टक्कर मार दी, इससे पोल दो भागों में टूट गया और पोल पर लगे बिजली के तार भी टूट गये. भगवान का शुक्र […]
बिजली के पोल से टकराया ट्रैक्टर एकमा. एकमा नगर पंचायत के एकमा मांझी रोड में शिव मंदिर के निकट बड़ा हादसा होते-होते टल गया. एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बिजली के पोल में टक्कर मार दी, इससे पोल दो भागों में टूट गया और पोल पर लगे बिजली के तार भी टूट गये. भगवान का शुक्र था कि घटना के समय विद्युत आपूर्ति बदं थी अन्यथा बड़ी घटना घट जाती. एक नाबालिग ड्राइवर द्वारा ट्रैक्टर चला रहा था और एक सड़क से बाये मुड़ने के क्रम में अपना संतुलन खो बैठा और पोल में टक्कर मार दी. गघटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भागने फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना विद्युत विभाग को दिया. जिसके बाद एकमा जेई ने घटना स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया. ट्रैक्अर भरहोपुर मठिया निवासी पप्पू मियां की बतायी जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










