चटपटी व नमकीन खाद्य सामग्री का उठा रहे आनंद

चटपटी व नमकीन खाद्य सामग्री का उठा रहे आनंद खिलाड़ी शहर व राजेंद्र स्टेडियम की बगल में लगे ठेलों पर भूंजा, नमकीन आदि की कर रहे खरीदारी छपरा (सदर). विभिन्न राज्यों से पहुंचे खिलाड़ी शहर में आनंद उठा रहे हैं. कोई स्टेडियम के आस-पास ठेला लगानेवाले दुकानदारों से तरह-तरह के मिक्स भूंजे का आनंद, तो […]
चटपटी व नमकीन खाद्य सामग्री का उठा रहे आनंद खिलाड़ी शहर व राजेंद्र स्टेडियम की बगल में लगे ठेलों पर भूंजा, नमकीन आदि की कर रहे खरीदारी छपरा (सदर). विभिन्न राज्यों से पहुंचे खिलाड़ी शहर में आनंद उठा रहे हैं. कोई स्टेडियम के आस-पास ठेला लगानेवाले दुकानदारों से तरह-तरह के मिक्स भूंजे का आनंद, तो कोई चाट तो कोई अन्य नाश्ता का आनंद उठा रहा है. वहीं, कुछ टीमें शहर में घूम कर विभिन्न स्नैक्स की दुकानों पर पहुंच कर विभिन्न प्रकार की मिठाइयों, नमकीन व आइसक्रीम का आनंद उठा रहे हैं. मंगलवार की देर संध्या आंध्रप्रदेश की टीम के खिलाड़ियों ने समाहरणालय रोड स्थित एक दुकान पर घंटों आनंद उठाया, तो बुधवार को पूरे दिन स्टेडियम के पश्चिम लगे ठेलों पर विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्रियों का टेस्ट लेते दिखे. झारखंड, तेलंगाना समेत विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी भरपूर आनंद ले रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










