ठंड से बचने के लिए अलाव की होगी व्यवस्था

Published at :09 Dec 2015 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
ठंड से बचने के लिए अलाव की होगी व्यवस्था

ठंड से बचने के लिए अलाव की होगी व्यवस्थाअलाव के लिए डीएम ने आपदा विभाग को लिखा पत्र शीतलहर के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए उठाया गया कदमछपरा (सदर). शीतलहर के बढ़ते प्रभाव व फुटपाथ पर रह रहे गरीब नि:सहाय लोगों को ठंड से निजात दिलाने के लिए अलाव के लिए डीएम दीपक आनंद ने […]

विज्ञापन

ठंड से बचने के लिए अलाव की होगी व्यवस्थाअलाव के लिए डीएम ने आपदा विभाग को लिखा पत्र शीतलहर के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए उठाया गया कदमछपरा (सदर). शीतलहर के बढ़ते प्रभाव व फुटपाथ पर रह रहे गरीब नि:सहाय लोगों को ठंड से निजात दिलाने के लिए अलाव के लिए डीएम दीपक आनंद ने आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव को 12 लाख, 50 हजार रुपये का आवंटन मांगा है. पत्र में उन्होंने लिखा है कि पूर्व में विभिन्न अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया जा चुका है. वहीं, पूर्व के वर्षों में काफी कम आवंटन मिलता रहा है. इससे बेहतर अलाव की व्यवस्था संभव नहीं हो पाती है. डीएम ने सभी 20 प्रखंडों के लिए 50-50 हजार रुपये प्रति प्रखंड के हिसाब से, छपरा नगर पर्षद क्षेत्र के लिए एक लाख रुपये तथा जिले की छह नगर पंचायतों यथा सोनपुर, दिघवारा, परसा, एकमा, मढ़ौरा, रिविलगंज को 25-25 हजार रुपये के हिसाब से आवंटन भेजने का आग्रह किया है, जिससे अलाव की बेहतर व्यवस्था विभाग कर सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन