दोहरी हत्या करनेवाले गिरोह की हुई पहचान

Published at :08 Dec 2015 8:27 PM (IST)
विज्ञापन
दोहरी हत्या करनेवाले गिरोह की हुई पहचान

दोहरी हत्या करनेवाले गिरोह की हुई पहचान मामला ड्राइवर व खलासी की हत्या कासंवाददाता, छपरा (सारण)चालक व खलासी की हत्या कर पिकअप वैन लूटनेवाले गिरोह की पहचान पुलिस ने कर ली है. लूटे गये पिकअप वैन को पुलिस ने सोमवार को ही बरामद कर लिया था. सीवान से पटना जा रहे पिकअप वैन को अपराधियों […]

विज्ञापन

दोहरी हत्या करनेवाले गिरोह की हुई पहचान मामला ड्राइवर व खलासी की हत्या कासंवाददाता, छपरा (सारण)चालक व खलासी की हत्या कर पिकअप वैन लूटनेवाले गिरोह की पहचान पुलिस ने कर ली है. लूटे गये पिकअप वैन को पुलिस ने सोमवार को ही बरामद कर लिया था. सीवान से पटना जा रहे पिकअप वैन को अपराधियों ने चालक-खलासी की हत्या कर लूटा. चालक का शव दरियापुर थाना क्षेत्र के शीतलपुर पट्टी पुल और खलासी का शव मुफस्सिल थाना क्षेत्र के यमुना मठिया बीन टोलिया गांव के मध्य सड़क से बरामद किया गया. लूटे गये वाहन को गड़खा थाना क्षेत्र के चिंतामनगंज से बरामद किया गया. वाहन में लगा था जीपीआरएसलूटे गयी वाहन में जीपीआरएस सिस्टम लगा था. इसके आधार पर वाहन का लोकेशन पता चला. वाहन को सीवान जिले के बड़हरिया से पटना के बीच लूटा गया था. चालक व खलासी की हत्या का खुलासा भी लूटे गये पिकअप वैन की बरामदगी के बाद ही हो सका. पहले तो दोनों स्थानों पर बरामद शवों को अज्ञात मान कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की, लेकिन वाहन बरामद होने के बाद स्पष्ट हो गया कि चालक-खलासी की हत्या की गयी है. अज्ञात शवों की जब पहचान करायी गयी तो, खलासी-चालक का निकला. जल्द होगा खुलासा इस घटना में संलिप्त अपराधिक गिरोह की पुलिस ने पहचान कर ली है और अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तार कर लिये जाने की आशा है. इसके पहले पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने विशेष टीम का गठन किया है. गठित टीम के द्वारा सोमवार से ही जिले के विभिन्न स्थानों पर सघन छापेमारी की जा रही है. वाहन लूट में सक्रिय गिरोह की गिरफ्तारी से कई कांडों का परदाफाश होने की भी संभावना व्यक्त की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन