हर टीम अपनी जीत के लिए बहाती दिखी पसीना

हर टीम अपनी जीत के लिए बहाती दिखी पसीना देर से पहुंची पंजाब व तमिलनाडु की की टीमों ने पूर्वाह्न 10 बजे कराया टीम का पंजीयन संवाददाता, छपरा (सदर)42वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक/बालिका वॉलीबॉल चैंपियनशिप को लेकर मंगलवार की सुबह से ही विभिन्न राज्यों की पहुंची बालक व बालिका की टीमें अपने लक्ष्य को हासिल करने […]
हर टीम अपनी जीत के लिए बहाती दिखी पसीना देर से पहुंची पंजाब व तमिलनाडु की की टीमों ने पूर्वाह्न 10 बजे कराया टीम का पंजीयन संवाददाता, छपरा (सदर)42वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक/बालिका वॉलीबॉल चैंपियनशिप को लेकर मंगलवार की सुबह से ही विभिन्न राज्यों की पहुंची बालक व बालिका की टीमें अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रयासरत दिखीं. कोई टीम अपनी जीत दर्ज करने के लिए मैच शुरू होने से पहले पसीना बहाती दिखी, तो कोई टीम देर से पहुंचने की वजह से अपनी टीम का पंजीयन कराने व खिलाड़ियों की उम्र संबंधी जांच कराती दिखी. पंजाब तथा तमिलनाडु की देर से पहुंची बालिका टीम के सदस्यों ने अपने कोच के साथ अपना पंजीयन कराया. पंजाब टीम के कोच अमरीक सिंह तथा तमिलनाडु बालिका टीम के कोच आनंत तथा सहायक कोच ताम्र अपनी बालिका टीम के पंजीयन के लिए प्रयासरत दिखे. वहीं, उत्तराखंड से आयी बालिका टीम की कोच ज्योति अपनी टीम के खिलाड़ियों के साथ सेल्फी लेती दिखीं. वहीं, गुजरात, केरल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश से आयी खिलाड़ियों की टीम भी मैच शुरू होने से पहले टीम के लिए पुल के अनुसार बनाये गये वॉलीबॉल कोर्ट में पूर्वाभ्यास करती दिखी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










