100 मीटर में छट्ठू प्रथम

Published at :03 Dec 2015 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
100 मीटर में छट्ठू प्रथम

100 मीटर में छट्ठू प्रथमनि:शक्त बच्चों के जज्बों को देख अचंभित हुए लोग नोट: फोटो नंबर 3 सी.एच.पी 8 है कैप्सन होगा- कार्यक्रम का उद्घाटन करते एडीपीएस मनाया गया विश्व विकलांगता दिवसछपरा. विश्व विकलांगता दिवस पर विभिन्न प्रखंडों से जुड़े नि:शक्त बच्चों ने जब अपने हौसले दिखाये, तो उनके जज्बे को सलाम करने की इच्छा […]

विज्ञापन

100 मीटर में छट्ठू प्रथमनि:शक्त बच्चों के जज्बों को देख अचंभित हुए लोग नोट: फोटो नंबर 3 सी.एच.पी 8 है कैप्सन होगा- कार्यक्रम का उद्घाटन करते एडीपीएस मनाया गया विश्व विकलांगता दिवसछपरा. विश्व विकलांगता दिवस पर विभिन्न प्रखंडों से जुड़े नि:शक्त बच्चों ने जब अपने हौसले दिखाये, तो उनके जज्बे को सलाम करने की इच्छा जाहिर होने लगी. सरपट दौड़ हो या म्यूजिकल चेयर रेस में फुरती दिखाने का समय, गायन, वादन हो या पेटिंग में प्रतिभा दिखाने का अवसर, कहीं भी एहसास नहीं हुआ कि यह विशेष आवश्यकतावाले बच्चे किसी भी मामले में सामान्य बच्चों से कम हों. बिहार शिक्षा परियोजना द्वारा संचालित जिला समावेशी शिक्षा संभाग द्वारा जिलास्तरीय खेल व सांस्कृतिक प्रतियोगिता मारुति मानस मंदिर परिसर में आयोजित किया गया. उद्घाटन एडीपीएस अर्जुन प्रसाद व संभाग प्रभारी धनंजय कुमार सिंह ने किया. मंच संचालन देव सागर दूबे व बच्चा बाबू ने किया, तो मौके पर विकास कृष्ण, मनोज कुमार, विवेक कुमार, प्रदीप कुमार व संदीप कुमार आदि उपस्थित थे. प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया. किसने मारी बाजी प्रतियोगिता के 100 मीटर बालक दौड़ में छट्ठू प्रथम, निरंजन द्वितीय व पप्पू तृतीय रहे. 100 मीटर बालिका में फूल कुमारी, अनु व पुतुल ने म्यूजिकल चेयर में संगीता, असगरी व संयोगिता, पेंटिंग में मेधा, अमिषा व अर्चना तथा गायन में नीरज, गुूंजा व सत्यानंद क्रमश:, पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन