नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायकेवालों ने लगाया हत्या का आरोप

Published by :Deepak Raj
Published at :04 May 2026 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायकेवालों ने लगाया हत्या का आरोप

कोपा थाना क्षेत्र के साधपुर बल्ली गांव में दहेज के लिए एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत हो गयी. मायके वालों ने गला दबाकर हत्या कर देने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

जलालपुर. कोपा थाना क्षेत्र के साधपुर बल्ली गांव में दहेज के लिए एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत हो गयी. मायके वालों ने गला दबाकर हत्या कर देने का आरोप लगाया है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, विवाहिता की शादी एक वर्ष साधपुर गांव निवासी विश्वजीत कुमार यादव के साथ हुई थी. आरोप है कि ससुराल पक्ष द्वारा लगातार दहेज की मांग की जा रही थी. मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता के साथ मारपीट और प्रताड़ना की जाती थी. इसी क्रम में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गयी. उधर घटना की सूचना मिलते ही कोपा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.वहीं, मृतका के चाचा सीवान जिले के ट्रेनवा माधोपुर निवासी राजू यादव ने मृतका के पति विश्वजीत कुमार यादव, देवर व चाची समेत ससुराल पक्ष के कई लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना के बाद से आरोपी समेत परिवार के सभी लोग फरार बताये जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा. हालांकि कि कुछ लोगों द्वारा फंदे लगाकर हत्या करने की बात कही जा रही है.

विज्ञापन
Deepak Raj

लेखक के बारे में

By Deepak Raj

Deepak Raj is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन