बस-ट्रक की टक्कर में चालक समेत आधा दर्जन घायल

बस-ट्रक की टक्कर में चालक समेत आधा दर्जन घायलमढ़ौरा. गत रात छपरा-मढ़ौरा मुख्य पथ पर बस-ट्रक की टक्कर में दोनों चालक जख्मी हो गये. बसचालक को गंभीर अवस्था में छपरा रेफर किया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि जय हनुमान बस छपरा से लौट रही थी. इसी क्रम में मढ़ौरा अनुमंडल […]
बस-ट्रक की टक्कर में चालक समेत आधा दर्जन घायलमढ़ौरा. गत रात छपरा-मढ़ौरा मुख्य पथ पर बस-ट्रक की टक्कर में दोनों चालक जख्मी हो गये. बसचालक को गंभीर अवस्था में छपरा रेफर किया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि जय हनुमान बस छपरा से लौट रही थी. इसी क्रम में मढ़ौरा अनुमंडल के बिजली ऑफिस के पास छपरा जा रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर बस से टकरा गयी, जिससे बसचालक सहित आधा दर्जन यात्री घायल हो गये. पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को रेफरल अस्पताल में भरती कराया गया, जहां पर बसचालक ललन राय (खोदाईबाग निवासी) को गंभीर अवस्था में छपरा रेफर कर दिया गया. पुलिस ने दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया है तथा ट्रकचालक को भी गिरफ्तार कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










