एससी के फैसले से क्रिकेटरों में खुशी

Published at :15 Aug 2015 1:42 AM (IST)
विज्ञापन
एससी के फैसले से क्रिकेटरों में खुशी

सारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारियों एवं क्रिकेटप्रेमियों में उस समय खुशी की लहर दौड़ गयी जब सर्वोच्च न्यायालय द्वारा बिहार क्रिकेट संघ का चुनाव कराये जाने संबंधी फैसले की सूचना मिली. क्रिकेटरों ने एक-दूसरे को बधाई दी. संघ के सचिव सुनील कुमार सिंह ने कहा कि बीसीए के पुन: अस्तित्व में आने पर […]

विज्ञापन

सारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारियों एवं क्रिकेटप्रेमियों में उस समय खुशी की लहर दौड़ गयी जब सर्वोच्च न्यायालय द्वारा बिहार क्रिकेट संघ का चुनाव कराये जाने संबंधी फैसले की सूचना मिली.

क्रिकेटरों ने एक-दूसरे को बधाई दी. संघ के सचिव सुनील कुमार सिंह ने कहा कि बीसीए के पुन: अस्तित्व में आने पर सूबे के खिलाड़ियों के भविष्य पर लगा विराम समाप्त हो जायेगा. सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के साथ न्याय कर क्रिकेट के भविष्य को बचाने का कार्य किया है. इस निर्णय पर संयुक्त सचिव कैसर अनवर, विभूति नारायण शर्मा, संजय सिंह, मुकेश कु प्रिंस, प्रशांत सिंह, शुभम सिंह, अमित, रोहित, बादल, हमजा हसन, सौरभ, संदीप, अमन, प्रियांसु, अनुप, अभिषेक आर्या, सुजन, आशीष सिंह, शहनाज आदि ने खुश जतायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन