गांव की चकाचक सड़क पर फर्राटेदार सफर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Aug 2015 12:40 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा (सदर) :मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत वित्तीय वर्ष 15-16 में 139 नयी सड़कों का निर्माण करने का जिम्मा ग्रामीण कार्य विभाग को दिया गया है. इसके तहत सड़कों के निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने के साथ-साथ टेंडर की प्रक्रिया भी ग्रामीण कार्य विभाग के छपरा स्थित दो तथा सोनपुर व मढ़ौरा स्थित […]
विज्ञापन
छपरा (सदर) :मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत वित्तीय वर्ष 15-16 में 139 नयी सड़कों का निर्माण करने का जिम्मा ग्रामीण कार्य विभाग को दिया गया है. इसके तहत सड़कों के निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने के साथ-साथ टेंडर की प्रक्रिया भी ग्रामीण कार्य विभाग के छपरा स्थित दो तथा सोनपुर व मढ़ौरा स्थित कार्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता के द्वारा काम किया जा रहा है. इन सड़कों के निर्माण को लेकर सरकार के द्वारा भी आवश्यक निर्देश दिये गये हैं.
ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सड़क की सुविधा : एमएम जीएस के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों में छोटी बसावट वाले मुहल्लों में सड़कों के निर्माण से आम जनों को आवागमन की सुविधा होगी. ग्रामीणों के जीवन स्तर में भी बदलाव होगा. सरकार के निर्देश के आलोक में डीएम दीपक आनंद ने ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंताओं को सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










