कोर्ट में नहीं प्रस्तुत हुआ गवाह

Published at :10 Aug 2015 11:31 PM (IST)
विज्ञापन
कोर्ट में नहीं प्रस्तुत हुआ गवाह

छपरा (कोर्ट) : मशरक के गंडामन धर्मासती स्थित विद्यालय में हुई 23 बच्चों की मौत मामले में अभियोजन द्वारा पुन: एक बार गवाह प्रस्तुत नहीं किया जा सका. इस वजह से लगातार सातवीं बार इस मामले में गवाही नहीं हो सकी. सोमवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय विनय आनंद तिवारी के न्यायालय में […]

विज्ञापन
छपरा (कोर्ट) : मशरक के गंडामन धर्मासती स्थित विद्यालय में हुई 23 बच्चों की मौत मामले में अभियोजन द्वारा पुन: एक बार गवाह प्रस्तुत नहीं किया जा सका. इस वजह से लगातार सातवीं बार इस मामले में गवाही नहीं हो सकी.
सोमवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय विनय आनंद तिवारी के न्यायालय में गंडामन मामले के सत्रवाद संख्या 811/13 में साक्ष्य हेतु तिथि निर्धारित की गयी थी. न्यायाधीश श्री तिवारी ने पीएमसीएच के चिकित्सक डॉ अरुण कुमार को गवाही हेतु प्रस्तुत होने का आदेश दिया था, परंतु चिकित्सक गवाही हेतु उपस्थित नहीं हुए.
वहीं इस मामले में आरोपित बनायी गयी मीना देवी तथा दूसरे आरोपित अजरुन राय की पेशी हुई, जिन्हें कोर्ट द्वारा न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ाते हुए पुन: मंडल कारा भेज दिया गया.
सोहैल हिंगोरा अपहरण मामले में नहीं हुई गवाही
छपरा (कोर्ट) : सोहैल हिंगोरा के अपहरण मामले में चल रहे सत्रवाद में अभियोजन द्वारा किसी भी गवाह को न्यायालय में प्रस्तुत नहीं किया जा सक. इस वजह से गवाही नहीं हो सकी.
सोमवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सतीश चंद्र, श्रीवास्तव के न्यायालय में हिंगोरा अपहरण मामले के सत्रवाद संख्या 283/15 और 220/15 में गवाही होने की तिथि निर्धारित थी जो गवाह के प्रस्तुत नहीं होने के कारण नहीं हो सकी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन