दारोगा राय-जंकशन पथ पर लगेंगे एलक्ष्डी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Aug 2015 10:41 PM (IST)
विज्ञापन

छपरा (सदर) : दारोगा राय चौक से छपरा जंकशन तक पहुंचनेवाली सड़क एलक्ष्डी लाइट से विधानसभा चुनाव से पूर्व जगमगायेगी.इसके लिए प्रमंडलीय आयुक्त प्रभात शंकर तथा डीएम दीपक आनंद की पहल पर 25 लाख रुपये की योजना तैयार की गयी है. शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू किया जायेगा. डुडा के कार्यपालक अभियंता […]
विज्ञापन
छपरा (सदर) : दारोगा राय चौक से छपरा जंकशन तक पहुंचनेवाली सड़क एलक्ष्डी लाइट से विधानसभा चुनाव से पूर्व जगमगायेगी.इसके लिए प्रमंडलीय आयुक्त प्रभात शंकर तथा डीएम दीपक आनंद की पहल पर 25 लाख रुपये की योजना तैयार की गयी है. शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू किया जायेगा.
डुडा के कार्यपालक अभियंता आरपी सिंह के अनुसार, एलक्ष्डी लाइन लगाने तथा तीन वर्ष तक उसके मेंटेनेंस की जिम्मेवारी संबंधित कार्य एजेंसी की होगी.
एलक्ष्डी लाइट लग जाने से इस मार्ग से रात में गुजरनेवाले यात्रियों को सुविधा होगी. दारोगा राय चौक से छपरा जंकशन तक पहुंचनेवाले मार्ग में 55 से 60 एलक्ष्डी लाइट लगाने का अनुमान है.वहीं, डीएम की पहल पर शीघ्र ही ब्रrापुर तक एलक्ष्टी लाइट लगाने की पहल भी किये जाने की योजना है.
1.3 करोड़ की लागत से होगा राजेंद्र सरोवर का सौंदर्यीकरण
छपरा शहर स्थित राजेंद्र सरोवर के सौंदर्यीकरण कार्य को और बेहतर करने के उद्देश्य से एक करोड़ 30 लाख की राशि स्वीकृत की गयी है.
डूडा के तहत इस सरोवर के सौंदर्यीकरण के तहत वोटिंग सुविधा, कैफेटेरिया, टिकट काउंटर, लाइटिंग तथा तालाब की चारों तरफ ढलान पर बोल्डर पिचिंग का कार्य कराया जायेगा, जिससे तालाब पर आनेवाले लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










