हंगामे से अशांत हुआ रसूलपुर

Published at :05 Aug 2015 12:10 AM (IST)
विज्ञापन
हंगामे से अशांत हुआ रसूलपुर

छात्रवृत्ति व पोशाक राशि नहीं मिलने पर उग्र हुए छात्र-छात्राएं रसुलपूर राजकीय बुनियादी विद्यालय के छात्रों ने जब सोमवार को हंगामा व तोड़-फोड़ की थी, तो पुलिस प्रशासन ने मंगलवार को पोशाक योजना तथा छात्रवृत्ति की राशि का वितरण कराये जाने का आश्वासन दिया. आज जब छात्र स्कूल पहुंचे, तो राशि का वितरण शुरू नहीं […]

विज्ञापन
छात्रवृत्ति व पोशाक राशि नहीं मिलने पर उग्र हुए छात्र-छात्राएं
रसुलपूर राजकीय बुनियादी विद्यालय के छात्रों ने जब सोमवार को हंगामा व तोड़-फोड़ की थी, तो पुलिस प्रशासन ने मंगलवार को पोशाक योजना तथा छात्रवृत्ति की राशि का वितरण कराये जाने का आश्वासन दिया. आज जब छात्र स्कूल पहुंचे, तो राशि का वितरण शुरू नहीं हुआ और कोई भी अधिकारी विद्यालय नहीं पहुंचा. इसी को लेकर छात्र आक्रोशित हो गये और हंगामा करने लगे. तोड़-फोड़, उपद्रव तथा आगजनी की और सड़क को जाम कर हंगामा किया.
रसूलपुर में उपद्रवी छात्रों पर काबू पाने के लिए तीन घंटे तक चार थानों की पुलिस मशक्कत करती रही. घटनास्थल पर रसूलपुर के अलावा दाउदपुर, एकमा तथा जनता बाजार मांझी थाने की पुलिस को भी बुलाना पड़ा. तीन घंटे तक छात्रों का उपद्रव चलता रहा. इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति की क्षति पहुंची है. तीन घंटे तक छात्रों के तांडव के कारण रसुलपूर बाजार पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भागने लगे.
सरकारी अभिलेख हुए राख : पहले छात्रों ने तोड़-फोड़ व उपद्रव मचाना शुरू किया. पुलिस के पहुंचने में हुई देर का फायदा उपद्रवी छात्रों ने उठाया और स्कूल फर्नीचर आदि को आग हवाले कर दिया. स्कूल के फर्नीचर तथा सरकारी अभिलेख जल कर खाक हो गये. छात्रों द्वारा तोड़-फोड़ शुरू करते ही विद्यालय के शिक्षक भाग खड़े हुए. छात्रों को खुला मैदान मिला और छात्रों ने अपनी भड़ास स्कूल की संपत्ति पर निकाली.
मढ़ौरा (सारण) : त्रवृति योजना की राशि का वितरण नहीं होने तथा मीनू के अनुसार एमडीएम नहीं बनाये जाने के खिलाफ मुबारकपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को तोड़फोड़ की व हंगामा किया. वहीं, विद्यालय में तालाबंदी भी की. आक्रोशित छात्र विद्यालय से जुलूस निकाल कर प्रखंड मुख्यालय पहुंचे और जब वहां बीडीओ नहीं मिले, तो आक्रोशित छात्रों ने मढ़ौरा-छपरा-मेन रोड को जाम कर यातायात बाधित कर दिया.
पुलिस के हस्तक्षेप से हटा जाम:छात्र-छात्राओं के द्वारा सड़क जाम करने की सूचना पाकर मौके पर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र कुमार पुलिस बलों के साथ पहुंचे और छात्रों को समझा-बुझा कर सड़क जाम हटवाया तथा छात्रों को आश्वासन दिया कि शीघ्र पोशाक योजना तथा छात्रवृत्ति की राशि का वितरण कराया जायेगा.
क्या है मामला :छात्रों का कहना है कि पोशाक योजना तथा छात्रवृत्ति की राशि उपलब्ध कराने के बावजूद प्रधानाध्यापिका द्वारा वितरण नहीं किया जा रहा है. स्कूल के शौचालय में ताला बंद रखने से छात्राओं को खुले स्थानों पर शौच के लिए जाना पड़ता है. मीनू के अनुसार, एमडीएम नहीं बनाया जाता है.
छात्र नेहा कुमारी, पिंकी कुमारी, आभा कुमारी ने बताया कि प्रधानाध्यापिका के खिलाफ शिकायत करने पर विद्यालय से नाम काट कर भगाने की धमकी प्रधानाध्यापिका के द्वारा दी जाती है. सोमवार को ही विद्यालय में राशि का वितरण होना था, लेकिन राशि नहीं बांटी गयी, जिससे छात्र-छात्र आक्रोशित हो गये व तोड़-फोड़ की.
क्या कहती हैं प्रधानाध्यापिका
सभी कोटि के छात्रों की पूर्ण राशि नहीं मिली है. इसकी मांग की गयी है. जिस कोटि के छात्रों की राशि उपलब्ध है, उसे शीघ्र बांटी जायेगी. शेष राशि उपलब्ध कराने के लिए विभाग को पत्र लिखा गया है.
उमा कुमारी,प्रधानाध्यापिका, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मुबारकपुर, मढ़ौरा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन