नक्सली बंद को लेकर हाइ अलर्ट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Jul 2015 12:11 AM (IST)
विज्ञापन

बढ़ी चौकसी : पीएम की रैली मुजफ्फरपुर में, लेकिन छपरा में सुरक्षा के कड़े प्रबंध छपरा (सारण) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुजफ्फरपुर में 25 जुलाई को होनेवाली सभा के मद्देनजर सारण पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है तथा सुरक्षा प्रबंधों को कड़ा करने का निर्देश दिया गया है. पूरे जिले को संवेदनशील मानते […]
विज्ञापन
बढ़ी चौकसी : पीएम की रैली मुजफ्फरपुर में, लेकिन छपरा में सुरक्षा के कड़े प्रबंध
छपरा (सारण) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुजफ्फरपुर में 25 जुलाई को होनेवाली सभा के मद्देनजर सारण पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है तथा सुरक्षा प्रबंधों को कड़ा करने का निर्देश दिया गया है. पूरे जिले को संवेदनशील मानते हुए सभी स्तरों पर जांच का निर्देश दिया गया है. इसके लिए जिले के बाहर से भी अर्धसैनिक बलों तथा बीएमपी के जवानों को बुलाया गया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के मद्देनजर नक्सलियों द्वारा बंद की घोषणा की गयी है. इसको ध्यान में रखते हुए हाइअलर्ट घोषित किया गया है. भाकपा माओवादी उत्तर बिहार पश्चिमी जोनल कमेटी के आह्वान पर सारण व चंपारण बंद की घोषणा की गयी है. प्रधानमंत्री की सभा का बहिष्कार करने के लिए नक्सलियों ने बंद का आह्वान किया है. इससे निबटने के लिए पुलिस के द्वारा व्यापक स्तर पर जांच अभियान पूरे क्षेत्र में चलाया जा रहा है.
नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे जांच अभियान में एएसपी अभियान राजेश कुमार, एसटीएफ के प्रभारी मुकेश कुमार को भी लगाया गया है. बीएमपी तथा सैप के जवानों को भी सुरक्षा के लिए जिले के प्रमुख स्थानों पर प्रतिनियुक्त किया गया है.
मुजफ्फरपुर जानेवाले मार्गो पर बढ़ी सुरक्षा : प्रधानमंत्री की सभा के मद्देनजर मुजफ्फरपुर जानेवाले सभी मार्गो पर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है तथा पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर चौकसी बरती जा रही है.
दोपहिया से लेकर भारी वाहनों तथा बड़े यात्री वाहनों की भी जांच पुलिस के द्वारा की जा रही है. सारण जिले से होकर मुजफ्फरपुर जानेवाली प्रमुख सड़क के अलावा अन्य संपर्क मार्गो पर भी पुलिस के द्वारा जगह-जगह नाकाबंदी की गयी है और पुलिस द्वारा चलाये जा रहे जांच अभियान की निगरानी वरीय पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा की जा रही है.
सारण में पकड़ाये पांच नक्सली : सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने तथा नक्सलियों के बंद के मद्देनजर पुलिस द्वारा नक्सलियों के खिलाफ विशेष सर्च अभियान पिछले कई दिनों से चलाया जा रहा है.
खास कर मुजफ्फरपुर के सीमा से सटे सारण जिले के विभिन्न थानों क्षेत्रों में विशेष सर्च अभियान के दौरान दो दिनों के अंदर पांच नक्सलियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है. अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर रहनेवाले नक्सली भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं. कई बड़े नक्सली वारदातों में संलिप्त नक्सलियों की गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली है.
क्या कहते हैं एसपी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 जुलाई को मुजफ्फरपुर में होनेवाले कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था जिले में बढ़ायी गयी है. जिले से होकर मुजफ्फरपुर की ओर जानेवाले सभी मार्गो पर नाकाबंदी की गयी है और नक्सलियों द्वारा घोषित बंद के मद्देनजर हाइअलर्ट कर दिया गया है.
सत्यवीर सिंह
पुलिस अधीक्षक, सारण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










