हत्या के मामले में फरार वृद्ध का शव चंवर में मिला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Jul 2015 7:31 AM (IST)
विज्ञापन

पानापुर : थाना क्षेत्र के दुबौली चंवर में सोमवार ही सुबह 60 वर्षीय एक वृद्ध का शव मिला. ग्रामीणों ने शव की पहचान दूबौली गांव के ही लालबहादुर राय के रूप में की. सूचना पाकर स्थानीय थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया. […]
विज्ञापन
पानापुर : थाना क्षेत्र के दुबौली चंवर में सोमवार ही सुबह 60 वर्षीय एक वृद्ध का शव मिला. ग्रामीणों ने शव की पहचान दूबौली गांव के ही लालबहादुर राय के रूप में की. सूचना पाकर स्थानीय थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया.
मालूम हो कि पहले जुलाई को मृतक की पतोहू सरोज देवी की जला कर हत्या करने एवं शव को गायब कर देने के मामले में सरोज के पिता बैंकुंठपुर गांव के दिघवारा गांव निवासी वीरेंद्र राय ने स्थानीय थाना में लालबाहदुर राय सहित पांच व्यक्तियों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी. तभी से लाल बहादुर राय फरार चल रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










