पुलिस ने 24 घंटे में 52 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Published by : ALOK KUMAR Updated At : 07 Apr 2026 9:37 PM
जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बीते 24 घंटे में बड़ी कार्रवाई करते हुए 52 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है.
छपरा. जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बीते 24 घंटे में बड़ी कार्रवाई करते हुए 52 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में 30 वारंटी शामिल हैं. इसके अलावा शराब सेवन के मामले में नौ, शराब कारोबार में चार, चोरी के मामले में दो, लूट के मामले में दो, अपहरण के मामले में दो, आर्म्स एक्ट में एक व अन्य मामलों में दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है. वहीं पुलिस ने 171 वारंट और पांच कुर्की का निष्पादन किया. इसके अलावा यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ चलाये गये अभियान में 50 वाहनों से कुल 1,23,000 रुपये जुर्माना वसूला गया. साथ ही शराब के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस ने कुल 79.84 लीटर शराब जब्त की, जिसमें 28 लीटर देसी शराब और 51.84 लीटर विदेशी शराब शामिल है. इसके साथ ही एक मोटरसाइकिल, एक ट्रक, चांदी जैसा गदा, धनुष-बाण और त्रिशूल बरामद किया गया. पुलिस ने चार अपहृताओं को भी बरामद करते हुए 1000 रुपये नकद भी जब्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










