जंकशन पर मिलेंगी ए वन क्लास की सुविधाएं

Published at :13 Jan 2015 11:28 AM (IST)
विज्ञापन
जंकशन पर मिलेंगी ए वन क्लास की सुविधाएं

रेल महाप्रबंधक ने रेलयात्रियों को पर्याप्त सुविधाएं देने का दिया आश्वासन छपरा (सारण) : रेलवे की लंबित परियोजनाओं को लेकर ‘प्रभात खबर’ द्वारा शुरू की गयी मुहिम आखिरकार रंग लायी और छपरा-मशरक-थावे रेलखंड के आमान परिवर्तन का कार्य एक अप्रैल से शुरू कराने की घोषणा पूर्वोत्तर रेलवे के रेल महाप्रबंधक राजीव कुमार मिश्र ने सोमवार […]

विज्ञापन
रेल महाप्रबंधक ने रेलयात्रियों को पर्याप्त सुविधाएं देने का दिया आश्वासन
छपरा (सारण) : रेलवे की लंबित परियोजनाओं को लेकर ‘प्रभात खबर’ द्वारा शुरू की गयी मुहिम आखिरकार रंग लायी और छपरा-मशरक-थावे रेलखंड के आमान परिवर्तन का कार्य एक अप्रैल से शुरू कराने की घोषणा पूर्वोत्तर रेलवे के रेल महाप्रबंधक राजीव कुमार मिश्र ने सोमवार को की.
नये रेल महाप्रबंधक के रूप में कार्यभार संभालने के बाद पहली बार छपरा जंकशन का निरीक्षण करने पहुंचे श्री मिश्र ने न केवल छपरा जंकशन पर ए वन क्लास स्टेशन के मानक के अनुरूप सुविधा व संसाधन उपलब्ध का निर्देश अधिकारियों को दिया, बल्कि स्टेशन के विकास का विस्तार की संभावनाओं पर भी व्यापक रणनीति बनाये जाने को कहा.
रेल महाप्रबंधक तथा मंडल रेल प्रबंधक ने सारण के जिलाधिकारी के साथ बैठक कर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया. छपरा कचहरी तथा छपरा ग्रामीण स्टेशन की योजनाओं पर भी अधिकारियों के साथ चर्चा की.
प्रभात खबर में प्रमुखता से छपी थीं खबरें : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन, छपरा कचहरी तथा छपरा ग्रामीण स्टेशनों की लंबित योजनाओं तथा समस्याओं के अलावा लंबित रेल परियोजनाओं से संबंधित समाचार को काफी प्रमुखता के साथ ‘प्रभात खबर’ ने छापा था.
प्रभात खबर के 12 जनवरी, 2015 के अंक में छपे समाचार को गंभीरता से लेते हुए रेल महाप्रबंधक ने त्वरित कार्रवाई की. जिन समस्याओं को समाचार पत्र में छापा गया था, उस पर अधिकारियों के साथ विमर्श कर महाप्रबंधक ने कार्रवाई करने को कहा. कई मामलों में रेल महाप्रबंधक ने कड़ी फटकार भी लगायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन