एक करोड़ की राशि का हुआ गबन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Jan 2015 7:12 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा (सदर) : वित्तीय वर्ष 2012-13 में धान अधिप्राप्ति के मामले में बनियापुर के बीएओ सरयू रवि दास के अलावा मांझी के बीएओ अनिल कुमार तथा सोनपुर के तत्कालीन प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी आफताब आलम के खिलाफ भी राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए संबंधित थानों को भेजा है. ऐसी […]
विज्ञापन
छपरा (सदर) : वित्तीय वर्ष 2012-13 में धान अधिप्राप्ति के मामले में बनियापुर के बीएओ सरयू रवि दास के अलावा मांझी के बीएओ अनिल कुमार तथा सोनपुर के तत्कालीन प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी आफताब आलम के खिलाफ भी राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए संबंधित थानों को भेजा है.
ऐसी स्थिति में इन दोनों थानों में भी प्राथमिक दर्ज करने के बाद पुलिस अगली कार्रवाई करेगी. सरयू रवि दास समेत तीनों प्रखंडों के क्रय केंद्रों के प्रभारियों के विरुद्ध पूर्व में एसएफसी के जिला प्रबंधक द्वारा नीलाम पत्र वाद भी दायर कराया गया था. वहीं, डीएम के निर्देश पर ही इन तीनों पदाधिकारी के विरुद्ध 664 मीटरिक टन धान अधिप्राप्ति की राशि अनियमितता की प्राथमिकी दर्ज करने के लिए भेजा गया है.
इनमें बनियापुर के प्रखंड कृषि पदाधिकारी सरयू रवि दास के द्वारा 602.96 मीटरिक टन, मांझी के बीएओ सह धान क्रय केंद्र प्रभारी अनिल कुमार द्वारा 20.8 मीटरिक टन तथा सोनपुर के तत्कालीन बीसीओ सह क्रय केंद्र प्रभारी आफताब आलम के द्वारा 40.81 मीटरिक टन धान अधिप्राप्ति करने के मामले में अनियमितता करते हुए लगभग एक करोड़ रुपये की राशि गबन की गयी है.
पहले से ही जांच में गबन हुआ है प्रमाणित
डीएम कुंदन कुमार के द्वारा वित्तीय वर्ष 12-13 में बनियापुर, मांझी तथा सोनपुर में धान अधिप्राप्ति के द्वारा क्रय केंद्र प्रभारियों द्वारा अनियमितता की शिकायत किये जाने के बाद पूरे मामले की जांच सक्षम पदाधिकारियों से करायी गयी है. जांच के बाद शिकायतें सही पाये जाने व सरकार के लगभग एक करोड़ रुपये गबन की बात सही पाये जाने के बाद ही एसएफसी को निर्देश देकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
वहीं, पुलिस भी इस मामले मेंअभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई करने में देरी नहीं कर रही है. इसकी वजह है कि पूर्व से जांच में आरोप सही पाये गये हैं, तभी तो बनियापुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होने के तुरंत बाद प्रखंड कृषि पदाधिकारी सरयू रवि दास को गिरफ्तार कर लिया.
लगभग एक करोड़ रुपये की धान अधिप्राप्ति के मामले में गबन के दोषी मांझी, बनियापुर तथा सोनपुर के वित्तीय वर्ष 12-13 के क्रय केंद्र के प्रभारियों के विरुद्ध डीएम के आदेश पर ही प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इनके विरुद्ध सक्षम पदाधिकारी द्वारा जांच के बाद अनियमितता सही पायी गयी है.
निर्मल कुमार राय
जिला प्रबंधक, एसएफसी, छपरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










