थानाध्यक्ष हत्या मामले में दो की पेशी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Jan 2015 7:11 AM (IST)
विज्ञापन

पेट्रोल पंप की रकम लूटने में सहयोग करने आये थे दोनों छपरा (कोर्ट) : इसुआपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष संजय तिवारी की गोली मार कर हत्या कर देने तथा सरकारी पिस्टल लूट लेने के मामले में गिरफ्तार तीन अभियुक्तों में से दो की न्यायालय में पेशी हुई. बुधवार को इसुआपुर थाना कांड संख्या 145/14 के अप्राथमिकी […]
विज्ञापन
पेट्रोल पंप की रकम लूटने में सहयोग करने आये थे दोनों
छपरा (कोर्ट) : इसुआपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष संजय तिवारी की गोली मार कर हत्या कर देने तथा सरकारी पिस्टल लूट लेने के मामले में गिरफ्तार तीन अभियुक्तों में से दो की न्यायालय में पेशी हुई.
बुधवार को इसुआपुर थाना कांड संख्या 145/14 के अप्राथमिकी अभियुक्तों गंगोई निवासी रीकेश कुमार सिंह उर्फ लव तथा उसके छोटे भाई राजन कुमार सिंह उर्फ कुश की प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी एसडी भारती के न्यायालय में पेशी हुई.
न्यायिक पदाधिकारी ने दोनों की न्यायिक हिरासत की अवधि 18 जनवरी तक बढ़ाते हुए दोनों को मंडल कारा भेज दिया. बताते चलें कि दारोगा हत्याकांड का अनुसंधान कर रही टीम ने दोनों भाइयों के अलावा आतानगर निवासी रविरंजन कुमार सिंह उर्फ कल्लू को भी गिरफ्तार किया था, जिसकी कतिपय कारणों से पेशी नहीं हो सकी. गिरफ्तार राजन तथा रीकेश ने पुलिस के समक्ष यह स्वीकार किया था कि दोनों कुख्यात अपराधी कैलाश उर्फ चेक के पेट्रोल पंप की रकम लूटने में सहयोग कर रहे थे. इन लोगों द्वारा रकम की लूट तो नहीं हुई, बल्कि थानाध्यक्ष की हत्या अवश्य हो गयी.
चेक के खिलाफ कुर्की का आवेदन : इसुआपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष संजय तिवारी की हत्या मामले का अनुसंधान कर रहे पुलिस अधिकारी ने फरार अपराधी के विरुद्ध न्यायालय में एक आवेदन दिया है. अनुसंधानकर्ता राम सिद्धेश्वर आजाद ने प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी एसडी भारती के न्यायालय में आवेदन देते हुए कुख्यात अपराध कर्मी कैलाश सिंह उर्फ चेक के खिलाफ इश्तिहार कुर्की का आदेश निर्गत करने का अनुरोध किया है. न्यायिक पदाधिकारी ने उक्त आवेदन को विचारार्थ अपने पास रख लिया है.
बताते चलें कि थानाध्यक्ष हत्याकांड मामले में दर्ज कांड संख्या 145/14 में पुलिस ने दरियापुर थाना क्षेत्र के पोरई निवासी कैलाश सिंह उर्फ चेक को अप्राथमिकी अभियुक्त बनाया है. चेक पर थानाध्यक्ष को गोली मारने तथा उनकी हत्या के उपरांत सरकारी पिस्टल लूट लेने का आरोप है. पुलिस द्वारा गिरफ्तार गंगोई गांव का राजन तथा आतानगर गांव के रविरंजन ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में यह स्वीकार किया है कि चेक ने ही थानाध्यक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग की तथा उनके गिर जाने के उपरांत उनका सरकारी पिस्टल लेकर अपने दो साथियों के साथ फरार हो गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










