सड़क हादसों को रोकने के लिए डिबेट व निबंध प्रतियोगिता
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Jan 2015 9:49 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा (सारण) : सड़क हादसों पर लगाम कसने के लिए सड़क सुरक्षा समिति ने कमर कस ली है और सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर गठित सड़क सुरक्षा समिति ने व्यापक कार्य योजना तैयार की है. जिलाधिकारी कुंदन कुमार के नेतृत्व में समाहरणालय सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई , जिसमें तैयारी की समीक्षा […]
विज्ञापन
छपरा (सारण) : सड़क हादसों पर लगाम कसने के लिए सड़क सुरक्षा समिति ने कमर कस ली है और सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर गठित सड़क सुरक्षा समिति ने व्यापक कार्य योजना तैयार की है.
जिलाधिकारी कुंदन कुमार के नेतृत्व में समाहरणालय सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई , जिसमें तैयारी की समीक्षा की गयी. डीएम ने इस दौरान संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि 11 से 17 जनवरी तक चालकों तथा आम नागरिकों को यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए कई कार्यक्रम होंगे. उन्होंने कहा कि आधारभूत संरचना की कमी, व्यक्तिगत लापरवाही, उचित शिक्षा तथा ज्ञान का अभाव, जागरूकता का अभाव है, बावजूद इसके अपने आप में अनुशासन लाकर सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है.
उन्होंने यह भी कहा कि हमें यह भी विचार करना होगा कि जो आधारभूत संरचना उपलब्ध है, उसका आदर्श उपयोग कैसे किया जाये. उन्होंने कहा कि अगर अतिक्रमण बढ़ेगा तो, यातायात में बाधा और सड़क दुर्घटनाएं भी होंगी.उन्होंने यातायात पुलिस की कार्य शैली पर क्षोभ जताया और अपने कार्यो के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी.
डीएम ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने कर्तव्य व दायित्व का सही तरीके से निर्वहन करें तो, समस्याओं का समाधान आसान हो जायेगा. इस अवसर पर डीटीओ श्याम किशोर ने कहा कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान मुख्य रूप से ‘हम चलेंगे लेन में, नहीं रहेंगे पेन में’, दुर्घटना रहित सारण, विकसित सारण, नारे को बुलंद किया जायेगा. उन्होंने कहा कि तेज वाहन चलाना, असुरक्षित वाहन चलाना, नशे की हालत में वाहन चलाना एवं बिना कागजात के वाहन चलाना सड़क दुर्घटना का मुख्य कारण है.
इस मौके पर मुख्य रूप से प्रशिक्षु आइएएस सुब्रत सेन, डीडीसी राजीव वर्मा, सिविल सजर्न डॉ विनय कुमार यादव, जिला शिक्षा पदाधकारी, एसडीओ, यातायात निरीक्षक सुबोध कुमार मिश्र, कार्यपालक अभियंता आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










