मंदिरों में भीड़, पार्को में रही रौनक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Jan 2015 9:22 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा (नगर) : नये साल के पहले दिन का स्वागत गुरुवार को आम से लेकर खास हर वर्ग ने अपने-अपने अंदाज में किया. किसी ने मंदिरों में पूजा -अर्चना के साथ, तो किसी ने अपने घर के बुजरुगों के चरण स्पर्श के साथ नये साल का स्वागत किया. बुधवार की रात बारह बजे के बाद […]
विज्ञापन
छपरा (नगर) : नये साल के पहले दिन का स्वागत गुरुवार को आम से लेकर खास हर वर्ग ने अपने-अपने अंदाज में किया. किसी ने मंदिरों में पूजा -अर्चना के साथ, तो किसी ने अपने घर के बुजरुगों के चरण स्पर्श के साथ नये साल का स्वागत किया. बुधवार की रात बारह बजे के बाद से ही अपने मित्रों तथा परिजनों को नये साल की बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया.
यह सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा. लोगों ने एक दूसरे को नये साल की बधाई देने के साथ ही नये साल के लिए निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने का संकल्प लेते नजर आये. उधर, मोबाइल मैसेज, वाट्सएप, फेसबुक सहित अन्य सोशल साइट का भी शुभकामना देने के लिए जम कर इस्तेमाल किया गया. इससे विशेष रूप से युवा व किशोर वर्ग सबसे आगे नजर आये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










