कहने को मॉडल थाना लेकिन सुविधाएं नदारद

Published at :31 Dec 2014 8:09 AM (IST)
विज्ञापन
कहने को मॉडल थाना लेकिन सुविधाएं नदारद

छपरा (सारण) : भगवान बाजार थाना को मॉडल थाना बनाने की योजना ठप पड़ गयी है. करीब सात वर्ष पहले शुरू की गयी ‘मॉडल थाना योजना’ के तहत भवन बन कर तैयार है, परंतु उस भवन में बीएमपी की महिला जवानों को रखा गया है. इस वजह से मॉडल थाना पूर्ण रूप से शुरू नहीं […]

विज्ञापन
छपरा (सारण) : भगवान बाजार थाना को मॉडल थाना बनाने की योजना ठप पड़ गयी है. करीब सात वर्ष पहले शुरू की गयी ‘मॉडल थाना योजना’ के तहत भवन बन कर तैयार है, परंतु उस भवन में बीएमपी की महिला जवानों को रखा गया है. इस वजह से मॉडल थाना पूर्ण रूप से शुरू नहीं हो सका है.
मॉडल थाने के अनुरूप सुविधा, संसाधन भी उपलब्ध कराने की योजना अधर में लटकी हुई है. मॉडल थाने के भवन का निर्माण करीब सात वर्ष पहले शुरू हुआ और लगभग दो वर्ष पहले कार्य पूरा भी हो गया, लेकिन उस भवन को बीएमपी बटालियन के महिला जवानों का आशियाना बना दिया गया है. बीएमपी के द्वारा थाना भवन खाली नहीं करने के कारण उसमें अन्य संसाधनों को लगाने में बाधा उत्पन्न हो रही है. भगवान बाजार थाने को मॉडल थाने की श्रेणी में लाया गया है, लेकिन उसके अनुरूप सुविधाओं का पूर्ण रूप से विस्तार नहीं किया गया है.
बदहाल भवन में चल रहा है थाना : मॉडल थाना के रूप में चयनित भगवान बाजार थाने का कार्यालय वर्तमान समय में जिस भवन में चल रहा है, उसकी हालत जीर्ण-शीर्ण है. हल्की बारिश होने पर भी छत से पानी टपकने लगता है. भवन में वायरिंग उखड़
चुका है और बल्ब जलाने के लिए जैसे -तैसे विद्युत तार टांगा गया है. थानाध्यक्ष के चेंबर की भी स्थिति अच्छी नहीं है. थाना के पुराने भवन में शौचालय, पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं. थाना हाजत शस्त्रगार और अभिलेखागार भी बदहाल स्थिति में है.
डेढ़ करोड़ की लागत से बना है नया भवन : मॉडल थाना के शुरू होने के पहले ही मॉडल थाना का भवन बरबाद हो रहा है. करीब डेढ़ करोड़ की लागत से निर्मित मॉडल थाने का भवन अबतक थाना को हस्तांतरित नहीं किया गया है. दो वर्ष पहले से बन कर तैयार भवन पर बीएमपी महिला बटालियन का कब्जा है. थाने के स्तर पर भवन को खाली कराने के लिए कई बार पत्र भी लिखा गया है, लेकिन अबतक भवन का हस्तांतरण नहीं हुआ है. इस वजह से थाना शुरू होने के पहले ही भवन को जजर्र होने की आशंका है. थाना के लिए मिला फर्नीचर भी खराब हो रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन