फिल्म पीके के पोस्टर को जलाया, हंगामा

Published at :31 Dec 2014 8:08 AM (IST)
विज्ञापन
फिल्म पीके के पोस्टर को जलाया, हंगामा

छपरा (सारण) : शहर के ज्योति पैलेस में प्रदर्शित हो रहे बहुचर्चित फिल्म पीके के विरोध में मंगलवार को बजरंग दल, जागो जनता तथा हिंदू जागरण मंच ने प्रदर्शन किया व जुलूस निकाला. प्रदर्शनकारियों ने सिनेमा हॉल के बाहर लगे पीके फिल्म का पोस्टर फाड़ डाला और उसके जला कर अपने आक्रोश का इजहार किया. […]

विज्ञापन
छपरा (सारण) : शहर के ज्योति पैलेस में प्रदर्शित हो रहे बहुचर्चित फिल्म पीके के विरोध में मंगलवार को बजरंग दल, जागो जनता तथा हिंदू जागरण मंच ने प्रदर्शन किया व जुलूस निकाला. प्रदर्शनकारियों ने सिनेमा हॉल के बाहर लगे पीके फिल्म का पोस्टर फाड़ डाला और उसके जला कर अपने आक्रोश का इजहार किया. प्रदर्शनकारियों के द्वारा पहुंच कर हंगामा किये जाने से ज्योति सिनेमा के मुख्य गेट को बंद कर दिया गया.
स्थिति बेकाबू होने के कारण पुलिस को बुलाना पड़ा. नगर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराया. बजरंग दल की ओर से किये गये प्रदर्शन का नेतृत्व प्रांतीय सह संयोजक राहुल मेहता ने किया. इस मौके पर जिला संयोजक धनंजय कुमार, अभिषेक सौरभ, राकेश गिरि, रजत जी, अशोक बैठा, छोटू सिंह, प्रेम गुप्ता, मनीष, अनुज, नरेश कुमार आदि ने भाग लिया. जागो जनता की ओर से जिलाध्यक्ष राजीव सिंह सोनू के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया, जिसमें ओमप्रकाश शर्मा, सोनु कुमार शर्मा, पूजा कुमारी, पूनम कुमारी आदि ने भाग लिया. हिंदू जागरण मंच की ओर से जिलाध्यक्ष कुमार गौरव के नेतृत्व में बैठक कर विरोध जताया गया, जिसमें रवि सिंह, आशुतोष पांडेय, राणा प्रताप सिंह, रघुवीर पंडित, राकेश कुमार सिंह, चंदन कुमार सिंह, भानू प्रताप सिंह आदि ने भाग लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन