विषाक्त भोजन खाने से दंपती की मौत, पुत्र की हालत गंभीर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Dec 2014 8:32 AM (IST)
विज्ञापन

अचेतावस्था में पुत्र पीएमसीएच रेफर धनिया-लहसुन पर किया गया था कीटनाशक का छिड़काव दंपती ने पत्ते की चटनी बना कर खायी थी जलालपुर (सारण). कोपा थाना क्षेत्र के पचरूखी गांव में विषाक्त भोजन से एक दंपती की मौत हो गयी, वहीं पुत्र की हालत गंभीर बनी हुई है. पुत्र को पीएमसीएच रेफर किया है. दंपती […]
विज्ञापन
अचेतावस्था में पुत्र पीएमसीएच रेफर
धनिया-लहसुन पर किया गया था कीटनाशक का छिड़काव
दंपती ने पत्ते की चटनी बना कर खायी थी
जलालपुर (सारण). कोपा थाना क्षेत्र के पचरूखी गांव में विषाक्त भोजन से एक दंपती की मौत हो गयी, वहीं पुत्र की हालत गंभीर बनी हुई है. पुत्र को पीएमसीएच रेफर किया है. दंपती की मौत की जानकारी लोगों को सोमवार की सुबह में तब हुई जब दोनों ने दरवाजा नहीं खोला. अनहोनी की आशंका से स्थानीय ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ा तो दंपती को मृत पाया.
वहीं, पुत्र श्याम सुंदर सिंह अचेत अवस्था में मिला. बताया जाता है कि शनिवार को वीरेंद्र सिंह ने अपने खेत में लगे धनिया व लहसुन पर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया था. उसी खेत से रविवार की शाम धनिया व लहसुन के पत्ते की चटनी बना कर पति-पत्नी व पुत्र ने खाना के साथ खाया और रात में सो गये. सुबह ग्रामीणों ने वीरेंद्र सिंह (50 वर्ष) तथा पत्नी इंदू देवी (44 वर्ष) को मृत पाया. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कोपा थानाध्यक्ष विनय कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
सुबह अचेत अवस्था में वीरेंद्र सिंह के पुत्र को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा. जिस खेत से लहसुन-धनिया के पत्ते लाने की बात कही जा रही है, पुलिस उसकी भी जांच करा रही है. थानाध्यक्ष ने बताया खाना तथा धनिया व लहसुन के पत्ते व उस चटनी का नमूना लिया गया है, जिसके खाने से दंपती की मौत हुई है. नमूना को जांच के लिए लैब में भेजा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










