Saran News : सिपाही भर्ती परीक्षा में पांचवें चरण में 24% परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : सिपाही भर्ती परीक्षा में पांचवें चरण में 24% परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Saran News : सिपाही भर्ती परीक्षा के पांचवें चरण में भी 24 फ़ीसदी परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे.

विज्ञापन

छपरा. सिपाही भर्ती परीक्षा के पांचवें चरण में भी 24 फ़ीसदी परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे. हर चरण में इतनी बड़ी संख्या में अनुपस्थिति को लेकर कई तरह की चर्चा होने लगी है. सबसे बड़ी बात है कि परीक्षा में मुन्ना भाइयों की एक नहीं चल रही है. शायद यही कारण है कि यहां अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या अब लगातार बढ़ती जा रही है. आंकड़ों को देखे तो पांचवें चरण की परीक्षा में 11586 परीक्षार्थियों को आमंत्रित किया गया था लेकिन 8815 परीक्षा में शामिल हुए. इस तरह 2771 अनुपस्थित रहे. प्रतिशत में यह 24 फ़ीसदी हो रहा है. अनुपस्थिति का यही आंकड़ा चौथे चरण में भी था.

डीएम और एसपी ने बुधवार को भी केंद्रों का किया निरीक्षण

जिले में 26 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं सभी केदो पर अधिकारियों ने निरीक्षण किया. जिलाधिकारी अमन समीर व पुलिस अधीक्षक सारण डॉ. कुमार आशीष रविवार को केंद्रीय चयन पर्षद के तहत पांचवेंचरण के आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर पल-पल की स्थिति की मॉनिटरिंग करते दिखे. उनके निर्देश पर जिले के सभी बड़े पदाधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. छपरा नगर निगम अंतर्गत बी सेमिनरी, गर्ल्स स्कूल, जिला स्कूल, लोकमान्य उच्च विद्यालय, न्यू ए एन डी, पब्लिक स्कूल, भिखारी चौक सहित विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया. पूरे परीक्षा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध थे. यहां तक की परीक्षा केंद्र के आसपास के फोटो स्टेट दुकान को ही बंद कर दिया गया था.

सुरक्षा की थी कड़ी व्यवस्था

परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर सुरक्षा काफी कड़ी थी. परीक्षा दोपहर 12 से 2 बजे तक एक ही पाली में हुई. अभ्यर्थियों को सुबह 9:30 से 10:30 बजे के बीच प्रवेश दिया गया. जिला प्रशासन और केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस बल, जैमर और वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन