मतदान दल को बूथों पर भोजने के लिए 1500 वाहनों का किया जा रहा इस्तेमाल

Updated at : 19 May 2024 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
मतदान दल को बूथों पर भोजने के लिए 1500 वाहनों का किया जा रहा इस्तेमाल

1057 भवनों पर मतदानकर्मियों को भेजने के लिए अलग-अलग श्रेणी के वाहन प्रशासन ने रखे थे तैयार

विज्ञापन

छपरा (सदर). सारण संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 1057 भवनों पर बनाये गये 1776 बूथों पर मतदानकर्मियों को पहुंचाने तथा पदाधिकारियों की गश्ती के लिए कुल 1500 वाहन का उपयोग किया जा रहा है. जिसमें एक हजार वाहन मतदानकर्मियों को उनके बूथों पर पहुंचाने के लिए किया जा रहा है. जिला निर्वचन पदाधिकारी सह डीएएम अमन समीर के निर्देश पर परिवहन कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी सह डीटीओ राजीव रंजन कुमार सिन्हा की देख-रेख में छपरा एवं गड़खा के मतदानकर्मियों के लिए जेपीविवि परिसर के अलावें मढ़ौरा एवं सोनपुर रेलग्राम में बनाये गये डिस्पैच सेंटर के निकट वाहन कोषांग बनाया गया है. जहां मतदानकर्मी इवीएम लेकर अपने बूथों को रवाना होंगे. तीन बूथों वाले 65, चार बूथों वाले 21 तो पांच बूथों वाले छह भवन शामिल है. जिला निर्वाचन से प्राप्त जानकारी के अनुसार सारण संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 468 भवनों पर एक-एक बूथ बनाये गये है. जबकि 496 भवनों पर दो-दो बूथ. वहीं 65 भवनों पर तीन-तीन, 21 भवनों पर चार-चार, छह भवनों पर पांच-पांच तथा एक भवन पर छह बूथ बनाया गया है. छह बूथ वाला भवन जिला स्कूल छपरा परिसर है. जबकि पांच बूथ वाले पांच भवन छपरा विधानसभा में जबकि एक भवन सोनपुर विधानसभा क्षेत्र में है. डीटीओ श्री सिन्हा के अनुसार एक बूथ वाले भवनों के मतदानकर्मियों को मैजिक गाड़ी से, दो बूथ वाले मतदानकर्मियों को पीकअप वान से, तीन बूथ वाले भवनों के मतदानकर्मियों को छोटी बस से तथा चार या चार से ज्यादा बूथ वाले भवनों के मतदानकर्मियों को बस से भेजने की व्यवस्था की गयी है. वहीं पर्याप्त संख्या में गाड़ियां पदाधिकारियों के भ्रमण एवं चुनाव ड्यूटी के लिए लगायी गयी है. बूथों पर जाने वाले मतदानकर्मियों में पीठासीन पदाधिकारी, पी-वन, पी-टू, पी-थ्री, माइक्रो आब्जर्वर के अलावे मजिस्ट्रेट व पुलिसकर्मी शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन