पुलिसकर्मियों की जमानत पर सुनवाई हुई पूरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Sep 2014 3:29 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा (कोर्ट) : शीतलपुर पंचायत के पूर्व मुखिया की फरारी के मामले में गिरफ्तार तीन पुलिसकर्मियों की नियमित जमानत याचिका पर जिला जज के न्यायालय में सुनवाई हुई. मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश नवनीत कुमार पांडेय ने पुलिसकर्मियों हवलदार विंदेश्वरी यादव व दो पुलिस राजीव रंजन तिवारी तथा कृष्ण कुमार शर्मा की संयुक्त आवेदन […]
विज्ञापन
छपरा (कोर्ट) : शीतलपुर पंचायत के पूर्व मुखिया की फरारी के मामले में गिरफ्तार तीन पुलिसकर्मियों की नियमित जमानत याचिका पर जिला जज के न्यायालय में सुनवाई हुई. मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश नवनीत कुमार पांडेय ने पुलिसकर्मियों हवलदार विंदेश्वरी यादव व दो पुलिस राजीव रंजन तिवारी तथा कृष्ण कुमार शर्मा की संयुक्त आवेदन संख्या 1753/14 पर सुनवाई शुरू की.
जमानत के पक्ष में जहां बचाव पक्ष ने अपनी दलीलें दी, वहीं अभियोजन पक्ष द्वारा जमानत का विरोध किया गया. दोनों पक्ष की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीश ने सुनवाई पूरी होने की बात कह बुधवार को इस पर निर्णय सुनाने का आदेश दिया.
बताते चले कि पूर्व मुखिया ओमप्रकाश सिंह के सदर अस्पताल से फरार होने के उपरांत भगवान बाजार थाने के सहायक अवर निरीक्षक अरुण कुमार शर्मा ने थाना कांड संख्या 143/14 में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए ओमप्रकाश, उसके चालक मुकेश कुमार के अलावा तीनों पुलिसकर्मियों को अभियुक्त बनाया था. बताते चलें कि चालक मुकेश कुमार सिंह द्वारा भी नियमित जमानत दाखिल की गयी थी, जिस पर सुनवाई हुई. इस पर आदेश बुधवार को सुनाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










