नशे में धुत युवती ने छपरा जंकशन पर मचाया उत्पात

Published at :05 Sep 2014 8:26 AM (IST)
विज्ञापन
नशे में धुत युवती ने छपरा जंकशन पर मचाया उत्पात

छपरा (सारण): पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन पर शराब के नशे में धुत एक युवती ने बुधवार की रात जम कर उत्पात मचाया, जिससे राजकीय रेलवे पुलिस घंटों परेशान रही. महिला पुलिसकर्मियों के सहयोग से उत्पात मचा रही युवती पर काबू पाया गया. प्लेटफॉर्म संख्या एक पर देर रात शराब के नशे में धुत युवती […]

विज्ञापन

छपरा (सारण): पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन पर शराब के नशे में धुत एक युवती ने बुधवार की रात जम कर उत्पात मचाया, जिससे राजकीय रेलवे पुलिस घंटों परेशान रही.

महिला पुलिसकर्मियों के सहयोग से उत्पात मचा रही युवती पर काबू पाया गया. प्लेटफॉर्म संख्या एक पर देर रात शराब के नशे में धुत युवती ने उत्पात मचाना शुरू किया.

इसकी खबर जब रेल पुलिस को मिली, तो वहां पुलिसकर्मी पहुंचे. पहले तो युवती पुलिसकर्मियों से ही उलझ गयी. बाद में महिला पुलिसकर्मियों के सहयोग से उस पर काबू किया गया. युवती के पास से पुलिस ने शराब की बोतल, गुटखा तथा धूम्रपान की सामग्री बरामद की. होश में आने पर युवती ने अपने को बनियापुर थाना क्षेत्र के बेरूई गांव की निवासी बताया. युवती को रेल पुलिस ने महिला अल्पवास गृह भेज दिया. थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि यात्रियों की शिकायत पर शराब पीकर उत्पात मचा रही युवती को पकड़ा गया. इसकी सूचना युवती के परिजनों को भी भेज दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन