डीडीटी छिड़कावकर्मियों ने बहाली में मांगा अपना अधिकार

छपरा (सारण): समूह घ की बहाली में डीडीटी छिड़कावकर्मियों को प्राथमिकता देने की मांग को लेकर छिड़कावकर्मियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा तथा कार्रवाई की मांग की. जनता दरबार में डीएम से मिलने पहुंचे करीब दो दर्जन से अधिक छिड़कावकर्मियों ने बताया कि समूह घ की बहाली में डीडीसी छिड़कावकर्मियों को वंचित किया जा रहा […]
छपरा (सारण): समूह घ की बहाली में डीडीटी छिड़कावकर्मियों को प्राथमिकता देने की मांग को लेकर छिड़कावकर्मियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा तथा कार्रवाई की मांग की.
जनता दरबार में डीएम से मिलने पहुंचे करीब दो दर्जन से अधिक छिड़कावकर्मियों ने बताया कि समूह घ की बहाली में डीडीसी छिड़कावकर्मियों को वंचित किया जा रहा है.
ज्ञापन में कहा गया है कि 1992 में डीडीटी छिड़कावकर्मियों की बहाली हुई, तभी से कार्य किया जा रहा है. लेकिन, समूह घ की बहाली के लिए पैनल बनाया जा रहा है, जिसमें डीडीटी छिड़कावकर्मियों का नाम शामिल नहीं किया जा रहा है. इस वजह से अभ्यर्थियों में रोष व्याप्त है. इस अवसर पर सुदर्शन ठाकुर, मनोज कुमार गोकुल, संजय कुमार, दिनेश प्रसाद, दीपावली दास, देवकुमार राम, मनोज राम, लखन राम, संतोष कुमार मांझी, रामेश्वर महतो, जयप्रकाश शर्मा, रवींद्र कुमार, मो. नाजिर हुसैन, रामनारायण प्रसाद, तारकेश्वर चौधरी, विनय कुमार साह, वलिया राय, सुनील कुमार चौधरी, मनोज कुमार मिश्र, राजवंशी प्रसाद, लाला कुमार, वैद्यनाथ प्रसाद, रमेश ठाकुर, धनंजय सिंह आदि ने भाग लिया. जनता दरबार में डीएम के निर्देश पर डीडीसी राजीव वर्मा ने 244 फरियादियों की शिकायतों का निष्पादन किया और संबंधित अधिकारियों को शिकायत पत्रों पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










