छेड़खानी को लेकर दो गुटों में झड़प

पानापुर : थाना क्षेत्र के बाकवां गांव में रविवार को एक लड़की से छेड़खानी को लेकर दो गुटों के बीच तनाव व्याप्त हो गया. तनाव के मद्देनजर स्थानीय पुलिस मामले पर पैनी नजर बनाये हुए है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार की दोपहर पीड़ित लड़की शौच के लिए बाहर गयी थी, […]
पानापुर : थाना क्षेत्र के बाकवां गांव में रविवार को एक लड़की से छेड़खानी को लेकर दो गुटों के बीच तनाव व्याप्त हो गया. तनाव के मद्देनजर स्थानीय पुलिस मामले पर पैनी नजर बनाये हुए है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार की दोपहर पीड़ित लड़की शौच के लिए बाहर गयी थी, जहां पहले से घात लगाये एक युवक ने उसका हाथ पकड़ कर झाड़ी में ले जाने लगा. बचाव के लिए लड़की जब चिल्लाने गयी, तो आसपास के खेतों में काम कर रहे मजदूर घटना स्थल की ओर दौड़े. लोगों को अपनी ओर आते देख युवक मौके से फरार हो गया. गांव में खबर पहुंचते ही दो गुटों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया.
घटना के बाद रविवार की शाम दोनों गुटों के प्रबुद्ध लोगों की पहल पर पंचायती बुलायी गयी, लेकिन मामला सुलझ नहीं पाया. सोमवार की सुबह भी दोनों पक्षों के बीच पंचायती बुलायी गयी थी, लेकिन पंचायती शुरू होने से पहले ही दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. मारपीट की सूचना पाकर थानाध्यक्ष अमित कुमार दर्जनों एसटीएफ जवानों के साथ बाकवां गांव घटना स्थल पर पहुंचे.
इस दौरान पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया. पीड़ित लड़की के आवेदन पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है एवं स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










