सड़क पर उतरे पेंशनधारी, प्रदर्शन

Published at :07 Aug 2014 1:54 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क पर उतरे पेंशनधारी, प्रदर्शन

डोरीगंज (छपरा) : पेंशन भुगतान में अनियमितता से आक्रोशित शेरपुर पंचायत के सैकड़ों विधवा, विकलांग एवं वृद्धावस्था पेंशनधारी बुधवार को सड़क पर उतर आये और शेरपुर गांव के समीप एनएच 19 की करीब डेढ़ घंटे तक जाम रखा. इससे सड़ककी दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं. पेंशनधारियों का कहना था कि पंचायत सचिव […]

विज्ञापन

डोरीगंज (छपरा) : पेंशन भुगतान में अनियमितता से आक्रोशित शेरपुर पंचायत के सैकड़ों विधवा, विकलांग एवं वृद्धावस्था पेंशनधारी बुधवार को सड़क पर उतर आये और शेरपुर गांव के समीप एनएच 19 की करीब डेढ़ घंटे तक जाम रखा. इससे सड़ककी दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं.

पेंशनधारियों का कहना था कि पंचायत सचिव के द्वारा वितरण के लिए बुधवार के 11 बजे का समय दिया गया था. हमलोगों 11 बजे से इंतजार में बैठे वितरण की उम्मीद से निराश, मजबूर हो सड़क पर उतरने को विवश हो गये.

65 वर्षीय पेंशनधारी नूर हसन अंसारी ने बताया कि वर्ष 2013 के अक्तूबर से लेकर दिसंबर तक के विकलांग, विधवा एवं वृद्धावस्था पेंशन की राशि के भुगतान का कोई अता-पता नहीं मिल रहा है.

पूछने पर साहब लोग कहते हैं कि जो मिल रहा उसे ले लीजिए. हम कैसे ले लें. पंचायत सचिव चालू वर्ष 2014 के जनवरी से जून तक की ही राशि देने की बात कर रहे हैं, तो पिछले तीन महीने के भुगतान का क्या होगा? उधर, जाम की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल थाने की पुलिस ने भी जाम हटाने को ले पेंशनधारी प्रदर्शनकारियों की बहुत समझाया, बुझाया किंतु जाम समर्थक अपनी जिद पर अड़े रहे. उनका कहना था कि जब तक कोई पदाधिकारी स्वयं आकर हमारी समस्याओं का निदान नहीं करता, तब तक हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा.

करीब डेढ़ बजे सदर ब्लॉक की प्रभारी बीडीओ कुमारी अंजू के पहुंचने व पेंशनधारियों को बकाये तीन माह की राशि भुगतान को लेकर वरीय पदाधिकारियों से बातचीत कर शीघ्र कोई हल निकाले जाने के आश्वासन तथा वितरण का कार्य शुरू कराये जाने के बाद दिन के ढाई बजे जाम समाप्त हुआ तथा उक्त पथ पर वाहनों का आवागमन सामान्य हो सका.

इस दौरान जाम में फंसे एएनडी, जेडी पब्लिक स्कूल से छूटे छात्र वाहनों के अंदर कड़ी धूप में बिलबिलाते नजर आये, जिसे कुछ प्रबुद्ध लोगों की पहल पर उन्हें पार करा दिया गया. वहीं, अन्य वाहनों समेत मोटरसाइकिल, तांगा एवं रिक्शा आदि वाहनों पर सवार यात्री कड़ी धूप में प्रदर्शनकारियों के आगे लाचार नजर आये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन