मुआवजे को लेकर सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बिदुपुर : बिदुपुर थाने के गर्दनिया चौक स्थित पुरानी डाकघर के समीप सोखता की सेंटरिंग खोलने के दौरान बीते बुधवार की शाम एक मजदूर की मौत हो गयी थी. गुरुवार की सुबह परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर हाजीपुर-महनार मार्ग को गर्दनिया चौक के समीप जाम कर दिया. बीडीओ व थानाध्यक्ष की पहल पर […]
विज्ञापन
बिदुपुर : बिदुपुर थाने के गर्दनिया चौक स्थित पुरानी डाकघर के समीप सोखता की सेंटरिंग खोलने के दौरान बीते बुधवार की शाम एक मजदूर की मौत हो गयी थी. गुरुवार की सुबह परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर हाजीपुर-महनार मार्ग को गर्दनिया चौक के समीप जाम कर दिया.
बीडीओ व थानाध्यक्ष की पहल पर आक्रोशित लोग शांत हुए.
मालूम हो कि गर्दनिया चौक स्थित पुरानी डाकघर के निकट बीते बीते बुधवार की शाम एक मार्केट में सोखता का सेंटरिंग खोलने के लिए शीतलपुर कमालपुर निवासी शैलेश राम अंदर प्रवेश किया था, जब काफी देर तक बाहर नहीं आया तो बाहर खड़े मजदूरों ने शोर मचाया. शोर सुनकर लोग जुट गये.
बाद में ट्रैक्टर से सोखता की ढलाई को तोड़ कर मजदूर को बाहर निकाला गया तो वह बेसुध था. उसे इलाज के लिए आननफानन में पीएचसी में ले जाया गया, वहां से उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. गुरुवार की सुबह आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया.
इसकी सूचना पर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, सीओ लाला प्रमोद श्रीवास्तव, बीडीओ प्रशांत कुमार, राजा यादव, पंचायत समिति सदस्य राजेश कुमार सिंह, बीजेपी मंडल अध्यक्ष पूर्वी टिंकज कुमार सिंह आदि ने सभी को समझा कर शांत कराया. मृतक के परिजन को पारिवारिक लाभ के 20 हजार रुपये नकद राशि दी गयी.
थानाध्यक्ष ने बताया मृतक के पुत्र संतोष कुमार ने प्रशांत कुमार पिता मंटू सिंह के विरुद्ध लिखित शिकायत की है. आरोप है कि उनके पिता को कार्य कराने के लिए मधुरापुर निवासी प्रशांत कुमार घर से बुलाकर ले गये थे. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










