जेपीयू के छात्रों को इसरो के पाठ्यक्रमों से जुड़कर रिसर्च का मिलेगा अवसर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Sep 2019 7:41 AM
छपरा : जयप्रकाश विश्वविद्यालय में अध्ययनरत वैसे छात्र-छात्राएं जो विज्ञान से जुड़े अनुसंधान में रुचि रखते हैं और वैज्ञानिक तथ्यों की जानकारी इकट्ठा कर अपने कैरियर को नया आयाम देना चाहते हैं, उनके लिए विश्वविद्यालय के माध्यम से संबंधित विषयों की पढ़ाई करना आसान होगा. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) के अंतर्गत जेपीयू के सभी […]
छपरा : जयप्रकाश विश्वविद्यालय में अध्ययनरत वैसे छात्र-छात्राएं जो विज्ञान से जुड़े अनुसंधान में रुचि रखते हैं और वैज्ञानिक तथ्यों की जानकारी इकट्ठा कर अपने कैरियर को नया आयाम देना चाहते हैं, उनके लिए विश्वविद्यालय के माध्यम से संबंधित विषयों की पढ़ाई करना आसान होगा. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) के अंतर्गत जेपीयू के सभी महाविद्यालयों में रिमोट सेंसिंग इमेज एनलाइसिस, ग्लोबल सेटेलाइट सिस्टम एंड ज्योग्राफिक इन्फॉर्मेशन तथा आरएस एनलाइसिस एप्लिकेशन के तीन पाठ्यक्रमों से जुड़े कोर्सों की पढ़ाई होगी.
छात्र-छात्राएं इसरो के इन पाठ्यक्रमों से जुड़कर वैज्ञानिक अनुसंधानों से जुड़े विषयों की पढ़ाई कर सकते हैं.सुदूर संवेदन (रिमोट सेंसिंग) एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसके अंतर्गत आकाश में हवाई जहाज या उपग्रहों पर लगे सेंसर से खींची गयी तस्वीरों का अध्ययन कर उसका वैज्ञानिक विश्लेषण किया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










