डीएम ने नल जल योजना का किया निरीक्षण
Updated at : 06 Sep 2019 12:46 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा (सदर) : डीएम सुब्रत कुमार सेन ने सदर प्रखंड की तीन पंचायतों तेनुआ, बदलु टोला तथा मौना में सरकार के सात निश्चय की योजनाओं यथा हर घर नल का जल, पक्की गली-नाली एवं शौचालय निर्माण की प्रगति का स्थल निरीक्षण किया. तेनुआ पंचायत के वार्ड तीन में नल-जल योजना के निरीक्षण के दौरान पानी […]
विज्ञापन
छपरा (सदर) : डीएम सुब्रत कुमार सेन ने सदर प्रखंड की तीन पंचायतों तेनुआ, बदलु टोला तथा मौना में सरकार के सात निश्चय की योजनाओं यथा हर घर नल का जल, पक्की गली-नाली एवं शौचालय निर्माण की प्रगति का स्थल निरीक्षण किया. तेनुआ पंचायत के वार्ड तीन में नल-जल योजना के निरीक्षण के दौरान पानी का पाइप ऊपर दिखाई देने पर डीएम ने बीडीओ को संबंधित पाइप को नीचे कराने का निर्देश दिया.
बदलू टोला पंचायत के वार्ड 18 में अवस्थित महादलित टोले में जाकर डीएम ने नल जल एवं शौचालय निर्माण का निरीक्षण किया. मौना पंचायत के चनचौरा स्थित वार्ड संख्या छह एवं सात में इन योजनाओं के निरीक्षण के दौरान डीएम ने महादलित टोले में शौचालय निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया. इसके अलावा बदलू टोला स्थित पंचायत सरकार भवन तथा मध्य विद्यालय का भी निरीक्षण किया जहां 18 शिक्षक अनुपस्थित थे.
परंतु, छात्रों की संख्या अपेक्षाकृत कम थी. विद्यालय प्रधान के द्वारा बताया गया कि शिक्षक दिवस होने के कारण बच्चे दोपहर बाद घर चले गये हैं. इस पर डीएम ने बीडीओ को एक सप्ताह के अंदर दोबारा निरीक्षण का निर्देश दिया. इस अवसर पर अपर समाहर्ता विभागीय भरत भूषण, डीटीओ जयप्रकाश नारायण, बीडीओ, डीपीआरओ, जेइ मनरेगा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




