गर्मी व लू लगने से दो की गयी जान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

अमनौर : अमनौर में गर्मी के कहर से दो लाेगों की मौत हो गयी है वहीं एक की हालत गंभीर बनी हुई है. मंगलवार को गर्मी का असर सबसे ज्यादा देखने को मिला, जहां गर्मी की वजह से लू लगने से थाना क्षेत्र के धर्मपुर जाफर पुराने थाना भवन के पास एक स्व श्याम नारायण […]
विज्ञापन
अमनौर : अमनौर में गर्मी के कहर से दो लाेगों की मौत हो गयी है वहीं एक की हालत गंभीर बनी हुई है. मंगलवार को गर्मी का असर सबसे ज्यादा देखने को मिला, जहां गर्मी की वजह से लू लगने से थाना क्षेत्र के धर्मपुर जाफर पुराने थाना भवन के पास एक स्व श्याम नारायण साह के 45 वर्षीय पुत्र अर्जुन साह की मौत हो गयी. बताया जाता है कि टेंपो से गांव-गांव जाकर फेरी का काम करता था. इसी दौरान नारायणपुर बाजार के पास बेहोश होकर गिर पड़ा, जहां लोगों ने उसके परिजनों को सूचना दी. परिजनों ने आनन-फानन में उपचार के लिए अमनौर पीएचसी में भर्ती कराया.
वहां गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया, जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. वहीं दूसरी ओर थाना क्षेत्र के एसएच 73 अमनौर-सोनहो मुख्य मार्ग एचआर कॉलेज के पास गोरखपुर से पटना जा रहे एक क्रेन चालक की मौत भी लू लगने से हो गयी. मृतक गोरखपुर के गोला थाना अंतर्गत बारा गांव निवासी भोला यादव का 38 वर्षीय पुत्र वकील यादव बताया गया है, जो गोरखपुर बरहर गंज से हाइड्रा क्रेन को लेकर पटना जा रहा था. उसे तेज बुखार महसूस होने लगा. उक्त सड़क के किनारे गाड़ी लगाकर आराम करने के लिए लेटा जहां थोड़ी देर में ही दम तोड़ दिया.
वहीं, मंगलवार की देर शाम थाना क्षेत्र के अमनौर हाइस्कूल रोड में सड़क किनारे बेहोश पड़े एक युवक की सूचना पर अमनौर पुलिस ने मौके पर पहुंच उसे उपचार के लिए अमनौर पीएचसी में भर्ती कराया. उसकी पहचान दरियापुर थाना क्षेत्र के राम प्रसाद साह के पुत्र कृष्ण सहनी के रूप में की गयी है. उसके परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया. परिजनों ने बताया कि वह मढ़ौरा थाना क्षेत्र के नौतन मठिया अपने एक संबंधी के यहां जा रहा था. चिकित्सक ने उसे भी गंभीर स्थिति बताकर सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










