डीपीइ प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षकों का डीइओ से मांगा विवरण

Updated at : 27 Jun 2019 6:43 AM (IST)
विज्ञापन
डीपीइ प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षकों का डीइओ से मांगा विवरण

छपरा : दो वर्षीय डीपीइ प्रशिक्षण के बाद छह माह का संवर्धन कोर्स पूरा करने वाले शिक्षकों के बकाया भुगतान की अद्यतन स्थिति को लेकर डीपीओ स्थापना सुनील गुप्ता ने सभी डीइओ को पत्र भेजा है. डीपीओ द्वारा जारी पत्र में डीइओ से ऐसे शिक्षकों का विवरण मांगा है, जिन्होंने दो वर्षीय डीपीइ प्रशिक्षण शिक्षक […]

विज्ञापन

छपरा : दो वर्षीय डीपीइ प्रशिक्षण के बाद छह माह का संवर्धन कोर्स पूरा करने वाले शिक्षकों के बकाया भुगतान की अद्यतन स्थिति को लेकर डीपीओ स्थापना सुनील गुप्ता ने सभी डीइओ को पत्र भेजा है. डीपीओ द्वारा जारी पत्र में डीइओ से ऐसे शिक्षकों का विवरण मांगा है, जिन्होंने दो वर्षीय डीपीइ प्रशिक्षण शिक्षक प्राप्त करने के बाद छह माह का संवर्धन कोर्स पूरा कर लिया है और उनके प्रशिक्षण की तिथि से बकाया भुगतान किया जा रहा है.

डीपीओ स्थापना श्री गुप्ता ने निदेशक प्राथमिक शिक्षा के पत्र का हवाला देते हुए इन शिक्षकों के बकाया भुगतान की अद्यतन स्थिति की मांग की है. साथ ही साथ डीपीओ स्थापना ने समग्र शिक्षा डीपीओ से भी जिले में कार्यरत ऐसे शिक्षकों की सूची की मांग की है.
उधर इस मामले में परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष समरेंद्र बहादुर ने डीपीओ से भेंट के बाद बताया कि न्यायालय में परिवर्तनकारी शिक्षक संघ द्वारा दायर एमजेसी संख्या 2583/18 में 10 अप्रैल को पारित आदेश के आलोक में निदेशक प्राथमिक शिक्षा ने जिले में कार्यरत डीपीइ प्रशिक्षित संवर्धन कोर्स पूरा करने वाले शिक्षकों को प्रशिक्षण की तिथि से बकाया वेतन भुगतान वाले शिक्षकों की सूची की मांग की है.
साथ ही उन्हें कितनी राशि दी गयी है यह सभी सूचनाएं एक दिन के अंदर निदेशक को भेजी जानी है. डीपीओ स्थापना से मिलने वालों में जिला सचिव संजय राय, जिला प्रवक्ता संजय यादव, अभय सिंह, हवलदार मांझी, विनोद यादव, अनुज राय, नरेंद्र राय, निजाम अहमद, स्वामीनाथ राय, राजेश कौशिक, अनिल दास, सुमन प्रसाद कुशवाहा, राजू सिंह, अशोक राय एहसान अंसारी, सुनील सिंह, अजय सिंह, उमेश राय, लल्लन राय व रणजीत सिंह शामिल थे.
आरपीएफ ने चोर को किया गिरफ्तार
छपरा. पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जं पर आरपीएफ ने चलती ट्रेन से महिला का पर्स उड़ाने के मामले में एक चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार चोर सीवान जिले के दरौली थाना क्षेत्र के बेलवा गांव का निवासी शशि रंजन तिवारी बताया जाता है. इस आशय की जानकारी देते हुए सह प्रभारी कमलेश सिंह ने कहा कि ग्वालियर बरौनी के एसी कोच से महिला यात्री का पर्स लेकर भाग रहा था.
इसी दौरान महिला द्वारा हल्ला करने पर स्कॉर्ट पुलिस ने दबोच लिया. चलती ट्रेन से महिला यात्रियों का पर्स लेकर भागना इसका पेशा है. वहीं दो अलग-अलग महिलाओं का पर्स, सोने का सामान, नकद बरामद हुआ है, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन