किसानों को उन्नत खेती की दी गयी जानकारी

Updated at : 08 Jun 2019 7:19 AM (IST)
विज्ञापन
किसानों को उन्नत खेती की दी गयी जानकारी

मांझी : प्रखंड मुख्यालय स्थित एसजीएसवाइ भवन में शुक्रवार को खरीफ महोत्सव सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में किसानों को उन्नत खेती के गुर सिखाये गये. कार्य का उद्घाटन प्रभारी कृषि पदाधिकारी संतोष सिंह, आत्मा अध्यक्ष साधु दुबे, उमाशंकर ओझा ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञों के द्वारा किसानों […]

विज्ञापन

मांझी : प्रखंड मुख्यालय स्थित एसजीएसवाइ भवन में शुक्रवार को खरीफ महोत्सव सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में किसानों को उन्नत खेती के गुर सिखाये गये. कार्य का उद्घाटन प्रभारी कृषि पदाधिकारी संतोष सिंह, आत्मा अध्यक्ष साधु दुबे, उमाशंकर ओझा ने संयुक्त रूप से किया.

कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञों के द्वारा किसानों को आधुनिक तरीके से खेती कर कम लागत में खेती करने के गुर सिखाये गये. इस दौरान मौसम के रुख को देखते हुए फसल के बचाव सहित कई बिंदुओं पर चर्चा की गयी.
कृषि पदाधिकारी ने सरकार के द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं की जानकारी दी. मत्स्य वैज्ञानिक ने बताया कि धान के साथ मछलीपालन से धान की फसल को बहुत फायदे है. धान की फसल में लगने वाले कीड़े को मछली खा जाती है. धान के बीज लगने के पंद्रह दिनों के बाद मछली के जीरे को चयन कर डालना है.
इससे किसान सीमित संसाधन में अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं. कार्यक्रम में अनुदान की राशि समय से नहीं मिलने के कारण किसानों में आक्रोश देखा गया. किसानों ने श्री विधि, जीरो टिलेज, जैविक खाद सहित कई योजनाओं में मिलने वाली अनुदान की राशि समय से नहीं मिलती है. इस मौके पर मत्स्य वैज्ञानिक पंकज कुमार, तनुजा जकारिया, पशुपालन डाक्टर राकेश कुमार, मनोज कुमार प्रसाद, दिनेश पंडित, धर्मेंद्र सिंह, हितेश सिंह, दीपक शर्मा, सुनील प्रसाद, कौशल कुमार सहित सभी किसान समन्वयक, किसान सलाहकार सहित दर्जनों किसान मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन