इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी का पंचायत में हुआ अंत, पति की सहमति से प्रेमी-प्रेमिका की शादी
Published by : Suryakant Kumar Updated At : 28 May 2026 9:50 PM
दोनों की शादी करा दी गई
Saran News: सारण के इसुआपुर थाना क्षेत्र के निपनिया गांव में इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी का अंत पंचायत में शादी के रूप में हुआ. महिला और उसके प्रेमी को परिजनों ने पकड़ लिया, जिसके बाद पंचायत बैठी और पति की सहमति से दोनों की शादी करा दी गई.
Saran News: सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के निपनिया गांव से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का अंत गांव की पंचायत में शादी के रूप में हुआ. इस घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है.
इंस्टाग्राम पर दोनों के बीच बातचीत बढ़ी
जानकारी के अनुसार, निपनिया गांव निवासी नीरज की शादी पिछले वर्ष सावन कुमार से हुई थी. बताया जाता है कि कुछ महीने पहले महिला की दोस्ती इंस्टाग्राम पर गोपालगंज जिले के कुचायकोट निवासी प्रेम कुमार से हुई. धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और मामला प्रेम संबंध तक पहुंच गया.
महिला ने अपने प्रेमी को मिलने के लिए ससुराल बुलाया
बताया जा रहा है कि बुधवार को महिला ने अपने प्रेमी को मिलने के लिए ससुराल बुला लिया. जैसे ही युवक घर पहुंचा, परिवार के लोगों ने दोनों को पकड़ लिया. इसके बाद गांव में हंगामा शुरू हो गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. इस दौरान युवक की पिटाई भी कर दी गई.
पति की सहमति के बाद प्रेमी-प्रेमिका की शादी
मामले को बढ़ता देख गांव के बुद्धिजीवियों और पूर्व मुखिया की पहल पर पंचायत बुलाई गई. पंचायत में दोनों पक्षों की बात सुनी गई. बाद में महिला के पति की सहमति के बाद गांव में ही प्रेमी-प्रेमिका की शादी करा दी गई. घटना के बाद यह अनोखी प्रेम कहानी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.
Also Read: बक्सर जिले को बड़ी सौगात, सड़क निर्माण से बढ़ेगी रफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










