सोनपुर में टेंपो पलटने से दो लोगों की गयी जान
Updated at : 30 May 2019 6:49 AM (IST)
विज्ञापन

सोनपुर : नयागांव थाना क्षेत्र के गोपालपुर महदलीचक के पास सोनपुर-छपरा मुख्य मार्ग पर बुधवार को नयागांव की तरफ से सवारी बैठाकर हाजीपुर की ओर तेज रफ्तार से जा रहा एक टेंपो अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर ही पलट गया. टेंपो में सवार सभी व्यक्ति घायल हो गये. दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो […]
विज्ञापन
सोनपुर : नयागांव थाना क्षेत्र के गोपालपुर महदलीचक के पास सोनपुर-छपरा मुख्य मार्ग पर बुधवार को नयागांव की तरफ से सवारी बैठाकर हाजीपुर की ओर तेज रफ्तार से जा रहा एक टेंपो अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर ही पलट गया. टेंपो में सवार सभी व्यक्ति घायल हो गये.
दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये. एक यात्री का सिर में चोट लगने के कारण अत्यधिक खून निकलने से बुरी तरह लहूलुहान हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से टेंपो को उठाया गया और घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल सोनपुर भेजा गया. इसमें एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
वहीं दूसरे घायल को इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया. उसकी पहचान हसनपुर निवासी नागेश्वर ओझा के पुत्र सुनील कुमार ओझा के रूप में की गयी़ उसकी भी मौत रास्ते में ही हो गयी़ दूसरे मृतक की पहचान रसूलपुर गांव निवासी स्वर्गीय विश्वानंद श्रीवास्तव के पुत्र सुनील श्रीवास्तव के रूप में हुई है. दोनों मृतक नयागांव थाने के बताये जा रहे हैं. स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर दुर्घटनाग्रस्त टेंपो को जब्त कर लिया जबकि चालक भागने में सफल रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




