छपरा में बेकाबू वाहन ने महिलाओं को कुचला, तीन महिलाओं की मौत

छपरा : जलालपुर-नगरा पथ पर शादी समारोह की रस्म अदायगी कर घर लौट रही तीन महिलाओं सहित दो बच्चों को एक अनियंत्रित वैगन आर गाड़ी ने शनिवार को रौंद डाला. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने सभी को छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान गंभीर रूप से जख्मी तीनों महिलाओं की मौत इलाज के […]
छपरा : जलालपुर-नगरा पथ पर शादी समारोह की रस्म अदायगी कर घर लौट रही तीन महिलाओं सहित दो बच्चों को एक अनियंत्रित वैगन आर गाड़ी ने शनिवार को रौंद डाला. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने सभी को छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान गंभीर रूप से जख्मी तीनों महिलाओं की मौत इलाज के दौरान हो गयी.
हादसे में मरनेवाली महिलाओं में 70 वर्षीया रीता देवी, 50 वर्षीया रामपति देवी और 55 वर्षीया बेदामो देवी शामिल हैं. सभी मृतका अरवा पट्टी की निवासी बतायी जाती हैं. वहीं, सीओ मुन्ना प्रसाद ने मृतक के परिजनों को चार-चार लाख मुआवजा देने की बात कही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




