करोड़ों की लागत से बना पंचायत भवन पड़ा है बेकार
Updated at : 14 May 2019 1:57 AM (IST)
विज्ञापन

वंशी (अरवल) : चमंडी गांव स्थित पंचायत सरकार भवन निर्माण के बाद आज तक आवागमन के अभाव में अपने बदहाली पर आंसू बहाने को विवश है. पंचायत सरकार भवन बनने के बाद चमंडी गांव और आसपास के लोगों को खुशी हुई थी कि अब पंचायत मुख्यालय पर ही जाति, आय, आवासीय, खेत के लगान संबंधित […]
विज्ञापन
वंशी (अरवल) : चमंडी गांव स्थित पंचायत सरकार भवन निर्माण के बाद आज तक आवागमन के अभाव में अपने बदहाली पर आंसू बहाने को विवश है. पंचायत सरकार भवन बनने के बाद चमंडी गांव और आसपास के लोगों को खुशी हुई थी कि अब पंचायत मुख्यालय पर ही जाति, आय, आवासीय, खेत के लगान संबंधित कार्यों का निष्पादन होगा, लेकिन सरकार पंचायत भवन निर्माण के बरसों बीतने बाद भी आज तक आवागमन की सुविधा बहाल नहीं की गयी. इस कारण आज भी करोड़ों रुपये की लागत से बना सरकार भवन आज वीरान है.
ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में पंचायत सरकार भवन के पास जाने के लिए पैदल ही सहारा है. एक मोटरसाइकिल तक जाने का सुविधा आज तक नहीं दी गयी. ग्रामीणों ने कई बार आवागमन को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि व प्रखंड में जमे पदाधिकारियों से गुहार लगाये.
लेकिन आज तक सिर्फ आश्वासन ही मिला. ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत सरकार भवन के रंग -रोगन के अभाव है, पेयजल के लिए चापाकल नहीं है, शौचालय तो बनायी गयी है, लेकिन पानी के अभाव में बंद पड़ा है. पंचायत सरकार भवन में अभी तक बिजली नहीं पहुंची है.
बोले जिम्मेदार
पंचायत सरकार भवन में वाई -फाई इंटरनेट से जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है. शीघ्र ही पंचायत के लोगों को घर बैठे प्रखंड के काम पंचायत में होगा. इस पर पहल की जा रही है. ग्रामीणों ने डीएम से पंचायत भवन में आवागमन समेत सारी सुविधा बहाल करने की मांग की है.
राजेश कुमार, बीडीओ, वंशी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




