45 डिग्री पर पहुंचा तापमान, लोगों का जीना मुहाल

Updated at : 08 May 2019 12:36 AM (IST)
विज्ञापन
45 डिग्री पर पहुंचा तापमान, लोगों का जीना मुहाल

छपरा : तापमान में हो रही लगातार बढ़ोतरी के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है. 10 बजे के बाद ही सड़कें वीरान होने लग रही हैं. घरों में रह रहे लोग भी पंखों की गर्म हवा को झेल बेचैनी में अपना दिन काट रहे हैं. चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की […]

विज्ञापन

छपरा : तापमान में हो रही लगातार बढ़ोतरी के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है. 10 बजे के बाद ही सड़कें वीरान होने लग रही हैं. घरों में रह रहे लोग भी पंखों की गर्म हवा को झेल बेचैनी में अपना दिन काट रहे हैं. चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा रखीं हैं. जल स्तर में काफी कमी आ रही है.

नगर निगम द्वारा शहरी क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति तो की जाती है लेकिन भीषण गर्मी के कारण पानी की जरूरत बढ़ गयी है, जिससे जलापूर्ति के बाद भी पानी कम पड़ जा रहा है.
चापाकलों से पानी निकालने के लिए काफी देर तक मशक्कत करनी पड़ रही है. सड़क दिन में ही सुनसान हो जा रहे हैं. जहां भी राहगीरों को पेड़ की छांव दिख रही है, बस वहीं पर सुस्ताना ठीक समझ रहे हैं. तेज धूप में कई बार लोगों के हौसले टूट रहे हैं लेकिन बाजारों में बिक रहे अलग-अलग प्रकार के शीतल पेय पदार्थ थोड़ी राहत दे रहे हैं.
एक सप्ताह से लगातार बढ़ रहा तापमान : बीते एक सप्ताह से जिले के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. पिछले तीन दिनों में ही तापमान 40 डिग्री से 45 डिग्री तक पहुंच गया है. मंगलवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया, जिसने लोगों के बीच चिंता की लकीर खींच दी है. सुबह आठ बजे से ही कड़ी धूप निकल जा रही है जो शाम छह बजे तक लोगों को परेशान कर रही है. गर्मी को देखते हुए सभी स्कूल-कॉलेज मॉर्निंग सत्र में चल रहे हैं,
हैंड पंप खराब होने के कारण नदी विकल्प : चापाकल खराब होने के कारण मांझी के लोगों को स्नान तथा कपड़ा धोने के लिये सरयू नदी प्रतिदिन जाते है. नई नबेली दुल्हन को पानी के लिये दुसरो पर निर्भर रहना पड़ता है.
पानी की संकट के कारण घर की अधिकतर महिलाएं भी सुबह में सरयू नदी चली जा रही है.
बिजली की वजह से लोगों को मिल रही राहत
गर्मी के बीच बिजली की उपलब्धता लोगों के लिए थोड़ी राहत की बात है. नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन के अधिकार कुमार गौरव ने बताया कि जिले में बिजली की खपत लगभग 125 मेगावाट है. फिलहाल खपत से ज्यादा बिजली की उपलब्धता है. अभी जिले को 235 मेगावाट बिजली उपलब्ध है. जिले में कुल चार लाख उपभोक्ता हैं, जिनमें शहरी क्षेत्र में एक लाख उपभोक्ता हैं.
वहीं ग्रामीण क्षेत्र में तीन लाख उपभोक्ता हैं. सारण में 24 घंटे बिजली की सप्लाइ है. गर्मी के कारण लोड बढ़ा है. ऐसे में कुछ जगहों से फेज डिस्टरबेंस की सूचना मिल रही है. बिजली विभाग द्वारा सभी लाइनमैन को किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना आने पर तुरंत सप्लाइ ठीक करने का निर्देश दिया गया है.
चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने बढ़ायी लोगों की परेशानी
तापमान का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी दिख रहा है. सदर अस्पताल में इन दिनों लू और धूप की चपेट में आये मरीजों की संख्या बढ़ी है. छोटे बच्चों में बुखार और उलटी की शिकायतें मिल रही हैं. वहीं अपच, कमजोरी, गला सूखना, सर दर्द, चक्कर आने जैसी शिकायतों की संख्या बढ़ी है.
सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ दीपक ने बताया कि अस्पताल में ऐसे मरीजों के देखभाल को लेकर पर्याप्त इंतजाम किये गये हैं. उन्होंने लोगों को अधिक मात्रा में पानी पीने और ताजे फलों का सेवन करने की बात कही. मंगलवार को भी छपरा सदर अस्पताल में शिशु वार्ड में दर्जनों छोटे बच्चे इलाज के लिए अपने अभिभावकों के साथ आये थे.
क्या कहते हैं चिकित्सक
गर्मी से बचाव के लिए लोगों को तत्पर रहना होगा. घर से निकलते समय भरपूर मात्रा में पानी पीएं. ताजा फलों का सेवन लाभदायक होगा. सदर अस्पताल में लू से पीड़ित मरीजों को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध करायी का रही है. लू लगने पर जरा भी लापरवाही न बरतें. तुरंत चिकित्सक की सलाह लें. डॉ दीपक कुमार, उपाधीक्षक, छपरा सदर अस्पताल
गर्मी और लू से बचाव के टिप्स
घर से निकलते समय बदन को पूरा ढंक लें
कच्चे आम का शरबत पीएं
खस का शरबत पीएं
घर से निकलते समय पानी पीकर निकलें
हल्का भोजन लें
तरल चीजों का प्रयोग ज्यादा करें
ताजे फल का सेवन करें
मौसमी, तरबूज, खीरा का सेवन करें
खाली पेट ज्यादा देर न रहें
धूप से आकर तुरंत पानी न पीएं
धूप से आकार तुरंत एसी या पंखे में न बैठें
तैलीय चीजों का सेवन न करें
मांसाहार का सेवन कम करें
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन