दहेज प्रताड़ना को ले पति को तीन वर्ष कारावास
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Apr 2019 1:33 AM
विज्ञापन
छपरा (कोर्ट) : दहेज में मायके से मोटरसाइकिल व सोने की चेन मांग कर नहीं लाने के कारण एक विवाहिता को पति द्वारा प्रताड़ित किये जाने के मामले में न्यायालय ने पति को सजा सुनायी है. सोमवार को व्यवहार न्यायालय के एसडीजेएम मोहम्मद इनाम खां ने सीजेएम कोर्ट में दाखिल परिवाद संख्या 2870/12 की विचारण […]
विज्ञापन
छपरा (कोर्ट) : दहेज में मायके से मोटरसाइकिल व सोने की चेन मांग कर नहीं लाने के कारण एक विवाहिता को पति द्वारा प्रताड़ित किये जाने के मामले में न्यायालय ने पति को सजा सुनायी है. सोमवार को व्यवहार न्यायालय के एसडीजेएम मोहम्मद इनाम खां ने सीजेएम कोर्ट में दाखिल परिवाद संख्या 2870/12 की विचारण संख्या 727/19 में सुनवाई की.
मामले में अभियोजन व बचाव पक्ष की ओर से पक्ष व विपक्ष में बहस की गयी. दोनों पक्षों की बहस सुनने के उपरांत एसडीजेएम ने मामले में आरोपित एकमा थाना क्षेत्र के परसा बाजार निवासी सुधीर कुमार को भादवि की धारा 498 ए के तहत तीन वर्ष कारावास व 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनायी है. हालांकि तीन वर्ष तक की सजा होने के कारण आरोपित को जमानत दिये जाने का भी आदेश दिया है.
विदित हो कि आरोपित की पत्नी शोभा देवी ने वर्ष 2012 में अपने पति समेत अन्य ससुराल वालों के विरुद्ध सीजेएम कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया था. आरोप में कहा था कि उसकी शादी 8 जून, 2011 को सुधीर के साथ हुई थी. शादी के कुछ ही दिन बाद से पति समेत अन्य दहेज में मोटरसाइकिल व सोने की चेन लाने को लेकर प्रताड़ित करने लगे तथा मांग पूरी नहीं होने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










