Hajipur News : बिजली के खंभे से टकराई बाइक, वृद्ध की मौत

मृतक के घर जुटे लोग
Hajipur News : परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से किया मना
Hajipur News (गोपाल कुमार) : तीसीऔता थाना क्षेत्र के महुआ ताजपुर मार्ग स्थित बरडीहा पेट्रोल पंप के पास एक बाइक सवार बिजली के खंभे से टकरा गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना परिजनों को दी. मौके पर पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए महुआ के एक नर्सिंग होम लेकर गए जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. मृतक पातेपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कोआही गांव निवासी 64 वर्षीय मो अशरफ मियां है. परिजन शव को घर लेकर घर चले गए. परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया.
इलाज के दौरान वृद्ध ने तोड़ा दम
परिजनों ने बताया कि अशरफ मियां चौरसिया लाइन होटल के पास अपनी टायर पंचर बनाने की दुकान चलाते थे. गुरुवार की दोपहर 12 बजे के करीब खाना खाकर बाइक से दुकान पर जाने के लिए घर से चले थे. इसी दौरान दुकान से महज 200 मीटर की दूरी पर तेज धूप के कारण बाइक अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गया. जिससे वे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर जुटे लोगों ने आनन फानन में घटना की जानकारी परिजनों को दी. परिजन मौके पर पहुंच कर इलाके के लिए अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.
परिजनों ने प्रशासनिक प्रक्रिया से किया किनारा
घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को देने तथा शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया. परिजन शव लेकर घर चले गए. अधेड़ की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था. परिजनों ने बताया कि मृतक का पुत्र हैदराबाद में रहकर टायर का दुकान चलता है. उसके घर आने पर शुक्रवार को शव दफनाया जायेगा. बताया गया कि मृतक चार भाई में तीसरे नंबर पर था.
Also Read : Siwan News : विश्व पर्यावरण दिवस पर सीवान जंक्शन में चला स्वच्छता अभियान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










