बाइक सवार बदमाशों ने दंपती से की लूटपाट
Updated at : 29 Apr 2019 1:16 AM (IST)
विज्ञापन

हाजीपुर/सराय : हाजीपुर- मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग के भोजपट्टी गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने शनिवार की देर शाम दंपती से लूटपाट की. बदमाशों ने उनके पास से दस हजार रुपये नकद और गले से सोने का मंगलसूत्र लूट कर फरार हो गये. हालांकि जब तक लोग जुटते बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो […]
विज्ञापन
हाजीपुर/सराय : हाजीपुर- मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग के भोजपट्टी गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने शनिवार की देर शाम दंपती से लूटपाट की. बदमाशों ने उनके पास से दस हजार रुपये नकद और गले से सोने का मंगलसूत्र लूट कर फरार हो गये. हालांकि जब तक लोग जुटते बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो चुके थे.
घटना के बाद तत्काल पीड़ित ने घटना की सूचना सराय थाने की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही सराय थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी. इस संबंध में सदर थाना क्षेत्र के बिरड़ा गांव निवासी संजीव कुमार सराय थाने में एक आवेदन दिया. आवेदन में बताया कि वे अपनी पत्नी के साथ समस्तीपुर स्थित अपने एक रिश्तेदार के यहां गये हुए थे.
शनिवार की देर शाम बाइक से वापस अपने घर लौटने के क्रम में सराय थाना क्षेत्र के बेलकुंडा के समीप दो बाइकों पर सवार पांच बदमाशों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोक दिया. जब तक वे कुछ समझ पाते उनमें से एक संजीव के सर पर पिस्टल तान दिया और बाइक से उतरने को कहा, संजीव को बाइक लूट की आशंका होते ही उसने अपनी बाइक की चाभी दूर झाड़ी में फेंक दिया और हल्ला करने लगे.
बदमाशों ने दंपती को हल्ला करते देख पिस्टल के बट से संजीव के सर पर वार कर उसके पॉकेट से दस हजार रुपये नकद और उनकी पत्नी के गले से सोने का मंगलसूत्र लेकर फरार हो गये. इधर घटना की सूचना मिलते ही सराय थाने की पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर पीड़ित से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुट गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




