विधवा को खंभे में बांध कर पीटने के मामले में सात धराये

Updated at : 18 Apr 2019 7:15 AM (IST)
विज्ञापन
विधवा को खंभे में बांध कर पीटने के मामले में सात धराये

बड़हरिया : थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में सोमवार की देर रात में विधवा लालमुनि कुंवर को बिजली के खंभे में बांध कर पीटने व बाल काटने के मामले में एसआइ राजेश कुमार, एएसआइ शैलेंद्र राय के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने सात नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया. माधोपुर के स्व लालबहादुर महतो की पत्नी […]

विज्ञापन
बड़हरिया : थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में सोमवार की देर रात में विधवा लालमुनि कुंवर को बिजली के खंभे में बांध कर पीटने व बाल काटने के मामले में एसआइ राजेश कुमार, एएसआइ शैलेंद्र राय के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने सात नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया.
माधोपुर के स्व लालबहादुर महतो की पत्नी लालमुनि कुंवर के आवेदन पर पुलिस ने थाना कांड संख्या-120/19 के तहत भादवि -341, 342, 323, 354, 504, 506/34 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है. इसके तहत पुलिस ने माधोपुर के मनन चौहान के पुत्र राजकिशोर चौहान, गणेश चौहान, पत्नी छठिया देवी, रामजनम चौहान के पुत्र संदीप कुमार, रघुनाथ चौहान के पुत्र नकुल चौहान, रालगन चौहान के पुत्र शिवकुमार, स्व सतो चौहान के पुत्र पप्पू चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
मालूम हो कि थाना क्षेत्र के माधोपुर के स्व लालबहादुर महतो की पत्नी लालमुनि देवी (40 वर्ष) को सोमवार की देर रात को पड़ोस के एक युवक को बंधक बनाकर रखने के आरोप में न केवल उसके घर में घुसकर उसे पीटते हुए घर से बाहर निकाला, बल्कि बिजली के खंभे में बांधकर उसकी पिटाई की व बाल काट दिया था. ग्रामीणों के मुताबिक मनन चौहान का पुत्र राजकिशोर कुमार (18) कई दिनों से लापता था. राजकिशोर के परिजनों व ग्रामीणों का आरोप है कि लालमुनि देवी ने ही बंधक बनाकर अपने घर में रखा था.
परिजनों का यह भी आरोप है कि राजकिशोर कमाने के लिए जहां भी जाता था, वह उसके पास पहुंच जाती थी. पीड़िता ने बताया कि उसपर तेजाब डालने व हसुआ गरम कर दागने का प्रयास किया गया था. साथ ही, पीड़िता ने युवक से प्यार होने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि राजकिशोर ही उसे बुला लेता था.
ग्रामीणों की मानें तो तीन-चार सालों से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था, जो दो साल पहले उजागर हुआ था. इस मामले में कई बार पंचायती भी हो चुकी है. इतना ही नहीं, इसके पूर्व भी महिला के साथ मारपीट हो चुकी है. कोर्ट के आदेश पर दर्ज मामले में पुलिस सुपरविजन कर रही है. इधर पीड़िता के आवेदन पर पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि इस पुलिस मामले की जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन