महानगरों की तरह अब छपरा में भी पाइपलाइन से मिलेगी गैस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

छपरा : केंद्र सरकार ने छपरा को एक बड़ा तोहफा दिया है. दिल्ली, मुंबई, पुणे, हैदराबाद जैसे बड़े शहरों के तर्ज पर पर्यावरण के अनुकूल सारण में भी स्वच्छ ईंधन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अब सहमति मिल गयी है. सारण में पाइपलाइन के माध्यम से घरेलू, वाणिज्यिक और औद्योगिक गैस की आपूर्ति सुनिश्चित […]
विज्ञापन
छपरा : केंद्र सरकार ने छपरा को एक बड़ा तोहफा दिया है. दिल्ली, मुंबई, पुणे, हैदराबाद जैसे बड़े शहरों के तर्ज पर पर्यावरण के अनुकूल सारण में भी स्वच्छ ईंधन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अब सहमति मिल गयी है. सारण में पाइपलाइन के माध्यम से घरेलू, वाणिज्यिक और औद्योगिक गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगी. केंद्र सरकार ने अपनी सहमति प्रदान कर दी है. उक्त बातों की जानकारी देते हुए स्थानीय सांसद सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी ने दी.
उन्होंने बताया कि मुजफ्फरपुर से सीधे जुड़ने वाली इस 500 करोड़ की लागत वाली परियोजना में 838 किलोमीटर एक इंच व्यास वाली पाइपलाइन बिछायी जायेगी. इसके तहत व्यक्तिगत और व्यावसायिक परिवहन के साधनों में सीएनजी की आपूर्ति के लिए 40 से अधिक स्टेशनों की स्थापना भी की जानी है. इससे जहां ढाई लाख घरों में सीधे पाइपलाइन के माध्यम से घरेलू गैस की आपूर्ति की जायेगी. वहीं आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ औद्योगिक उपभोक्ताओं को भी गैस की आपूर्ति होगी.
यह योजना दो वर्ष पूर्व शुरू की गयी थी पर इसे मुजफ्फरपुर तक लाकर ही पूरा कर दिया गया. सांसद रूडी सारण तक योजना के विस्तार के लिए निरंतर प्रयासरत रहे और केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ संवाद करते रहे. सांसद रूडी ने प्रधानमंत्री से भी मिलकर योजना का विस्तार सारण तक करने का आग्रह किया था. इन प्रयासों से अब योजना की स्वीकृति मिल गयी है और 8 मार्च को योजना की आधारशिला रखी जायेगी.
रूडी ने कहा कि मांग और आपूर्ति का संतुलन बिगड़ने पर गैस की किल्लत बनी रहती है लेकिन अब पाइपलाइन के माध्यम से बहुसंख्य औद्योगिक अनुप्रयोगों के लिए भी यह आदर्श होगा. उन्होंने कहा कि अब गैस सिलिंडर के लिए लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. छपरा को गैस पाइपलाइन का यह बड़ा तोहफा है.
सांसद ने बताया कि योजना के प्रथम चरण में सोनपुर, दिघवारा, दरियापुर, गड़खा, मढ़ौरा नगर पालिका क्षेत्र, अमनौर, मकेर, परसा, भेल्दी, नगरा को जोड़ा जा रहा है. इसमें रिविलगंज को भी शामिल किया गया है जिसे छपरा से जोड़ा जायेगा. बता दें कि सारण प्रमंडल में सारण पहला जिला होगा जहां पर्यावरण के अनुकूल ईंधन आपूर्ति की व्यवस्था की जा रही है. योजना को इंडियन ऑयल कारपोरेशन के द्वारा कार्यान्वित किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










